फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Orange alert for unseasonal heavy rain in varanasi mercury to drop by 8 degrees between 28th and 31st

काशी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 28 से 31 तक आठ डिग्री गिरेगा पारा, 29 को तेज हवा या आंधी के आसार

Mon, 26 Oct 2026 10:41 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 26 Oct 2026 10:41 AM IST
सार

वाराणसी में 29 अक्तूबर को तेज हवा या आंधी के आसार हैं। इसकी वजह है कि आंध्र प्रदेश में 140 किमी प्रति घंटे हवा की स्पीड होगी। ऐसे में पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश में बेमौसम बारिश की संभावना बन गई है। 

विज्ञापन
Orange alert for unseasonal heavy rain in varanasi mercury to drop by 8 degrees between 28th and 31st
वाराणसी में बेमौसम बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

काशी में 29 अक्तूबर को तेज हवा या आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 28 अक्तूबर को यलो अलर्ट होगा। आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा तटों के लिए चक्रवात अलर्ट के चलते काशी और पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश में बेमौसम बारिश की संभावना बन गई है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह का माने तो 29 से 31 अक्तूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं बहुत भारी बरसात हो सकती है। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में औसतन छह से आठ डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश और यानम तटों को अति प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में पार करेगा और झोंकों के साथ 140 किमी प्रति घंटे तक वहां पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को काशी में चुभती धूप ने लोगों को हलकान कर दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 13 किमी प्रति घंटे की गति से बही। वहीं हवा में नमी 80 फीसदी तक रही।

Trending Videos

26 अक्तूबर को सक्रिय होगा चक्रवाती तूफान
मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार को पूर्वी-मध्य और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दाब दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। 26 अक्तूबर की सुबह तक यह चक्रवाती तूफान की शक्ल में आ सकता है। इसके बाद पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए 27 की सुबह के प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप लेगा। वहीं वहां से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए तेजी से प्रदेश की ओर पूर्वांचल से प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed