फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022 Congress hopes for Sanjeevani from fallow land of Purvanchal aggressive on BJP with soft Hindutva

यूपी चुनाव 2022: पूर्वांचल की परती जमीन से कांग्रेस को संजीवनी की आस, सॉफ्ट हिंदुत्व से भाजपा पर आक्रामक रहेगा वार

Mon, 11 Oct 2021 02:54 PM IST
उत्पल कांत आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Oct 2021 02:54 PM IST
सार

लखीमपुर कांड के बाद पूर्वांचल की जमीन पर सियासी तपिश नापने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को वाराणसी पहुंचीं थीं। किसान न्याय रैली में स्वस्ति वाचन से लेकर कुरान की आयत और अरदास के जरिए प्रियंका गांधी ने साफ्ट हिंदुत्व का संकेत दिया। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Congress hopes for Sanjeevani from fallow land of Purvanchal aggressive on BJP  with soft Hindutva
किसान न्याय रैली में प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में खोई सियासी जमीन तलाश रही कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल की परती जमीन से संजीवनी की आस है। यही कारण है कि वाराणसी से चुनावी शंखनाद कर कांग्रेस ने अपनी मंशा भी जाहिर कर दी है। रैली में स्वस्ति वाचन से लेकर कुरान की आयत और अरदास के जरिए प्रियंका गांधी वाड्रा ने सॉफ्ट हिंदुत्व का संकेत दिया। उधर, भाजपा पर आक्रामक वार कर उन्होंने यह साफ कर दिया कि कांग्रेस अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन


दरअसल, किसी जमाने में पूर्वांचल में मजबूत पकड़ रखने वाली कांग्रेस पिछले दो दशक से लगातार यहां पिछड़ते हुए धरातल पर पहुंच गई है। दलित, किसान और नौजवानों के नारे के साथ कांग्रेस भाजपा के खिलाफ जारी युद्ध में उसकी काट निकालने की कवायद में है।
विज्ञापन

पढ़ेंः प्रियंका गांधी ने चुनावी शंखनाद के लिए यूं ही नहीं चुना वाराणसी, जानिए इसका सियासी कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि कांग्रेस हिंदुत्व की राह पर भी लोगों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। स्थानीय कांग्रेसी नेताओं का प्रियंका को तलवार भेंटकर शक्तिस्वरूप प्रयोग भी इसी अभियान से जोड़ा जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए बताया कि वह नवरात्र का व्रत हैं और दुर्गा सप्तशती के मंत्रों के बाद, जय माता दी का जयकारा भी लगाया। कांग्रेस की यह बदली हुई शैली से पार्टी को जरूर उम्मीद है। रैली में शामिल किसान, मजदूर, महिलाओं और आम लोगों ने प्रियंका गांधी का नाम लेकर अपने इरादे जाहिर किए।
पढ़ेंः केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसीं प्रियंका, बोलीं- ये देश भाजपा नेताओं की जागीर नहीं
 

दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से नहीं मिल सकी प्रियंका 

फूलपुर थाना अंतर्गत एक गांव की आठ साल की बच्ची संग दुष्कर्म मामले में इंसाफ की आस लिए परिजन प्रियंका गांधी से मिलने एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सुरक्षा कर्मियों ने पीड़ित परिजनों को मिलने से रोक दिया। ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली पर आरोप लगाते हुए परिजन गुहार लेकर प्रियंका गांधी के पास पहुंचना चाहते थे। हालांकि पिंडरा के पूर्व विधायक अजय राय ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और पत्रक लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed