फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022: BJP fielded old team in Kashi region organization ministers of Gujarat and Jharkhand were called Purvanchal

यूपी चुनाव 2022: काशी क्षेत्र में भाजपा ने उतारी पुरानी टीम, गुजरात और झारखंड के संगठन मंत्री पूर्वांचल बुलाए गए

Fri, 07 Jan 2022 09:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 07 Jan 2022 09:49 AM IST
विज्ञापन
UP Election 2022: BJP fielded old team in Kashi region organization ministers of Gujarat and Jharkhand were called Purvanchal
भाजपा। - फोटो : amar ujala

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कवायद तेज कर दी है। चुनाव के लिहाज से अहम पूर्वांचल में उसने अपनी पुरानी टीम उतार दी है। इसमें काशी व गोरक्ष क्षेत्र के संगठन मंत्री रहे और वर्तमान में गुजरात के प्रदेश संगठन मंत्री रत्नाकर और झारखंड के संगठन मंत्री धर्मपाल को काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि संगठन के बीच सक्रिय पदाधिकारियों को यहां बूथ स्तर कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय किया जा रहा है। गुजरात में रहने वाले प्रवासियों की टीम भी तैयार की गई है। यह टीम अपने गांव, कस्बे और अपने वार्ड में भाजपा सरकार की उपलब्धियों के साथ ही यहां लोगों के बीच भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएगी।

विज्ञापन

महामंत्री संगठन ने कसे जिलाध्यक्षों के पेंच
महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने काशी क्षेत्र के जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, चुनाव से पहले पूरी तैयारी कर लेनी है। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से नियमित संपर्क कर उन्हें सक्रिय रखना है। मतदाता सूची का प्रकाशन हो गय है और उसकी जांच कर अगर किसी कार्यकर्ता का नाम छूट रहा है तो उसे जुड़वाने का प्रयास करें। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, जिले के प्रभारी सुब्रत पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed