फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Up Election 2022 Big set back for samajwadi party in varanasi MLC shatrudra prakash join BJP in lucknow in presence of swatantra dev singh

यूपी चुनाव 2022: बनारस में समाजवादी पार्टी का मजबूत स्तंभ ढहा, एमएलसी शतरुद्र प्रकाश भाजपा में शामिल

Fri, 31 Dec 2021 10:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 31 Dec 2021 10:47 AM IST
सार

सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर शतरुद्र प्रकाश को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
Up Election 2022 Big set back for samajwadi party in varanasi  MLC shatrudra prakash join BJP in lucknow in presence of swatantra dev singh
सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्वांचल में सियासत के केंद्र बने बनारस में सपा का मजबूत स्तंभ ढह गया है। पूर्व परिवहन मंत्री और सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर शतरुद्र प्रकाश को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शतरुद्र प्रकाश के आने से भाजपा मजबूत होगी। ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि समाजवादी आंदोलन राह से भटक गया है। देश के संघर्ष के प्रणेता महान समाजवादी लोकबंधु राजनारायण की 35वीं पुण्यतिथि पर पुराने सपाई शतरुद्र प्रकाश के भाजपा में शामिल होने पर लोग हैरान हैं। 
विज्ञापन


जनता के मुदृदे को लेकर मुखर रहते हैं शतरुद्र प्रकाश
छात्र राजनीति से निकले शतरुद्र प्रकाश ने राजनीति में अच्छा मुकाम हासिल किया और वाराणसी के विकास में काफी योगदान किया। 1970 से लेकर अलग-अलग आंदोलनों में इन्होंने बड़ी भूमिका निभायी। जनता के मुदृदे को लेकर मुखर रहने के लिए कई बार गिरफ्तारियां भी दी। प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री भी रहे। इसके अलावा अलग-अलग बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी लोगों में से शतरुद्र प्रकाश की गिनती होती है।  2012 में जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने तो शतरुद्र प्रकाश पार्टी में अलग-थलग पड़ गए। हालांकि वाराणसी समेत पूर्वांचल में उनकी सियासी मजबूती बनी रही। सरकार पर लगातार हमलावर रहे।
पढ़ेंः 'जब अखिलेश ट्वीट करते हैं, तब तक पीएम और सीएम योगी चार जिलों का विकास कर देते हैं'

काशी विश्वनाथ धाम की तारीफ कर चर्चा में आए थे शतरुद्र प्रकाश

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के कुछ माह पहले शतरुद्र प्रकाश के सपा छोड़ने से पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। हाल के दिनों में शतरुद्र प्रकाश तब चर्चा में आए जब उन्होंने बीते दिनों विधान परिषद में काशी विश्वनाथ धाम निर्माण के समर्थन में प्रस्ताव रखा था। वह काशी विश्वनाथ धाम को विश्व धरोहर मे शामिल करने की माग भी योगी सरकार से कर चुके हैं।

Up Election 2022 Big set back for samajwadi party in varanasi  MLC shatrudra prakash join BJP in lucknow in presence of swatantra dev singh
सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश - फोटो : self

शतरुद्र प्रकाश द्वारा काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और काशी के कायाकल्प के लिए पीएम मोदी की तारिफ करने के बाद ही उनके भाजपा ज्वाइन करने के कयास लगाए जाने लगा था।
 प्रदेश सरकार में मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि यह विकास और पीएम मोदी द्वारा किए जा रहे विकास की जीत है। सपा नेता के भाजपा की सदस्यता लेने के बाद सोशल मीडिया पर भी भाजपा की नीतियों की चर्चा होने लगी है। जहां भाजपा नेता इसे पीएम मोदी की नीतियों की जीत बता रहे हैं वहीं सपा नेता इसपर बयान देने से बचते नजर आए। 

जानकारी के मुताबिक, भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद  शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि हमने शुरू से गैर कांग्रेस वाद की राजनीति की। आज राजनारायण जी की पुण्यतिथि पर मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं।  पहले पूर्वांचल के जिलों की पहचान माफिया से होती थी लेकिन आज ऐसा नहीं है। इसके लिए पीएम मोदी और सीएम योगी को बधाई। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के तहत वाराणसी में करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से गंगा तट पर नवनिर्मित 5,27,760 वर्ग फीट पर विश्वनाथ धाम का निर्माण व लोकार्पण पीएम मोदी ने किया। यह अद्भुत कार्य कई शताब्दी की पीढ़ियों तक स्मरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed