फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Crime News Burglary in Two Houses of Shivpur Station Victim's Daughter Delighted as Her Bicycle Saved

UP: घर में चोरी... बेटी बोली- मेरी साइकिल बच गई, थैंक्यू चोर अंकल; बच्ची की मासूमियत पर मुस्कुरा पड़े लोग

Tue, 02 Jul 2024 02:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Jul 2024 02:20 PM IST
सार

वाराणसी के शिवपुर थाना इलाके में दो मकान में चोरी के बाद एक पीड़ित की मासूम बेटी साइकिल बचने से खुश है। बच्ची ने चोर को थैक्यू भी कहा। बच्ची की मासूमियत भरी बातें सुनकर परिजनों के साथ मौके पर मौजूद रहे लोग भी मुस्कुराने से खुद को रोक न पाए। 

विज्ञापन
UP Crime News Burglary in Two Houses of Shivpur Station Victim's Daughter Delighted as Her Bicycle Saved
UP Crime News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के तरना पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर भरलाई में दो मकानों से चोर नकदी और गहने समेट ले गए। एक भुक्तभोगी अशोक पांडेय की चार वर्षीय बेटी प्रिशा ने सोमवार को मासूमियत से कहा कि पापा जो चोरी हुआ सो हुआ... अच्छा हुआ मेरी साइकिल बच गई... थैंक्यू चोर अंकल...। 
विज्ञापन


प्रिशा की मासूमियत भरी बातें सुनकर परिजनों के साथ मौके पर मौजूद रहे लोग भी मुस्कुराने से खुद को रोक न पाए। शिवपुर थाना क्षेत्र के भरलाई गांव निवासी अध्यापक अशोक कुमार पांडेय के घर में लगे ताले को तोड़ कर चोर अंदर घुसे। 
विज्ञापन


बॉक्स को तोड़कर 10 हजार रुपये और दो लाख के जेवर चुरा ले गए। अशोक के पड़ोसी राजन मिश्रा के मकान के तीन कमरों का ताला चोरों ने तोड़ा। चोर घर से 10 हजार रुपये और एक घड़ी चुरा ले गए। मौके पर तरना वार्ड के भाजपा के पार्षद रोहित मिश्रा पहुंचे। उन्होंने शिवपुर थाने की पुलिस से रात्रिकालीन गश्त पर ध्यान देने के साथ ही दोनों का जल्द खुलासा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यापक के घर से 10 लाख के गहने चोरी
चंदौली के सकलडीहा के अपने गांव में त्रयोदशाह में शामिल होने गए सहायक अध्यापक संजय सिंह के घर को चोरों ने खंगाल डाला। संजय 2006 से रामनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मकान बनाकर रहते हैं। सोमवार शाम सपरिवार घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। उनके कमरों का ताला टूटा था और आलमारी खुली थी। 

पुलिस को बताया कि वह 27 जून को अपने गांव गए थे। वापस आए तो उनके घर से 10 लाख के जेवर गायब हैं। संजय के घर में लगे सीसी कैमरे में 28 जून की रात 1.36 बजे एक स्कूटी सवार आते दिखाई दिया। फिर वह 1.56 बजे आया और 2.50 बजे वापस चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed