फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Crime: Friendship on Instagram... came closer again, forced physical relations

UP Crime: इंस्टाग्राम पर दोस्ती..फिर आए करीब, फोटो वीडियो वायरल की धमकी से बनाए जबरन शारीरिक संबंध

Sun, 05 Nov 2023 05:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 05 Nov 2023 05:18 PM IST
सार

युवती के अनुसार, आर्यन सिंह से लगभग चार साल पहले इंस्टॉग्राम के जरिये उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आ गए। उसी दौरान आर्यन सिंह ने उसकी निजी तस्वीरें खींचने के साथ ही वीडियो भी बना लिया।

विज्ञापन
UP Crime: Friendship on Instagram... came closer again, forced physical relations
अश्लील वीडियो

विस्तार

गोलघर कचहरी क्षेत्र की एक युवती की एक युवक से दोस्ती हुई। दोनों की करीबी बढ़ी तो रिलेशनशिप में रहने लगे। इसी दौरान युवक ने युवती की निजी फोटो खींच ली और वीडियो बना लिया। बाद में युवती ने दूरी बनाई तो युवक उसे उसके निजी फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। युवती अपना नंबर स्विच ऑफ कर ली तो युवक ने उसकी निजी फोटो और वीडियो को इंस्टॉग्राम पर पोस्ट कर दिया। प्रकरण को लेकर युवती की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में टकटकपुर निवासी आर्यन सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


युवती के अनुसार, आर्यन सिंह से लगभग चार साल पहले इंस्टॉग्राम के जरिये उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आ गए। उसी दौरान आर्यन सिंह ने उसकी निजी तस्वीरें खींचने के साथ ही वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उन वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर आर्यन उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित करने लगा। इस पर वह अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर ली। बीते 26 सितंबर को वह अपनी दो बहनों के साथ महावीर मंदिर क्षेत्र में एक दोस्त के यहां गई थी। उस दौरान आर्यन ने उसके और उसकी बहनों के साथ बदसलूकी की। कहा कि मोबाइल ऑन कर लो, नहीं तो फोटो-वीडियो वायरल कर दूंगा। इसकी शिकायत उसने अर्दली बाजार चौकी पर की तो पुलिस ने आर्यन को बुलाकर समझौता करा दिया। कुछ दिन बाद आर्यन ने उसकी सहेली को फोन कर कहा कि कहो बात करे। बात न मानने पर 26 अक्तूबर को आर्यन ने उसे और उसके दोस्तों को टैग कर इंस्टॉग्राम पर उसकी निजी फोटो और वीडियो पोस्ट कर दी। इसके साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed