फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Crime: Dead body of a young man found in the house, his throat was slit and a blade was lying nearby, suspi

UP Crime: घर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, कटा था गला और पास में पड़ी थी ऐसी चीज जिसके बाद होने लगी चर्चाएं

Tue, 26 Dec 2023 12:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 26 Dec 2023 12:41 PM IST
सार

लोहता थाना क्षेत्र के नारे कस्बे में रहने वाली रामा देवी ने बताया कि उनका बेटा अमलेश कुमार (25) तीन भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर था। वह वैवाहिक समारोह में नाचने का काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
UP Crime: Dead body of a young man found in the house, his throat was slit and a blade was lying nearby, suspi
घर में युवक का शव मिलने से हड़कंप - फोटो : संवाद

विस्तार

लोहता क्षेत्र के सबुआ कस्बे में सोमवार की दोपहर एक युवक का शव उसी के घर में खून से लथपथ मिला। उसका गला कटा हुआ था और उसके समीप ब्लेड पड़ी हुई थी। सूचना पाकर लोहता थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने आत्महत्या की है या कोई और उसके गले पर ब्लेड मारा था। युवक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन

लोहता थाना क्षेत्र के नारे कस्बे में रहने वाली रामा देवी ने बताया कि उनका बेटा अमलेश कुमार (25) तीन भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर था। वह वैवाहिक समारोह में नाचने का काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। अमलेश शनिवार की सुबह अपने घर से निकला था। रात में वह घर नहीं आया तो रविवार को उसका बड़ा भाई अजय कुमार उसे खोजना शुरू किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। अमलेश का दूसरा मकान सबुआ कस्बा स्थित तालाब के समीप है, लेकिन वहां कोई रहता नहीं है। वहां वह अक्सर बल्ब जलाने जाता था। अजय सोमवार की दोपहर सबुआ तालाब के पास स्थित अपने दूसरे मकान में गया तो देखा कि अमलेश जैकेट पहनकर जमीन पर लुढ़का पड़ा था। उसके गले में कटने का निशान था और अगल-बगल काफी खून गिरा हुआ था। सूचना पाकर लोहता थाने की पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड आया और कमरे में घूमने के बाद बाहर थोड़ी दूर जाकर वापस आ गया। इस संबंध में लोहता थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। परिजनों से पूछताछ में पता लगा कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका उपचार चल रहा था। फिलहाल जांच जारी है और सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed