फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up college student union election today

यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव आज, 4122 मतदाता चुनेंगे छात्र प्रतिनिधि

Sat, 08 Dec 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 08 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
up college student union election today
उदय प्रताप महाविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के  उदय प्रताप महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। 4122 मतदाता अपना छात्र प्रतिनिधि चुनेंगे। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद तुरंत मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके लिए महाविद्यालय में 22 बूथ बनाए गए हैं। मतदान के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन


इस बार छात्रसंघ चुनाव मैदान में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में है। अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं महामंत्री और उपाध्याय पद पर त्रिकोणीय लड़ाई है। पुस्तकालय मंत्री पद पर दो प्रत्याशी आमने सामने खड़े हैं। वहीं संकाय प्रतिनिधि पद पर मतदान नहीं होगा।
विज्ञापन


पांच अलग-अलग संकाय प्रतिनिधि पद पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध हैं। उधर छात्रसंघ चुनाव में ताल ठोंकने वाले सभी प्रत्याशी अंतिम दिन मतदाताओं के घरों तक चुनाव प्रचार अपने हक में वोट करने की जुगत में लगे रहे। फोन, व्हाट्स एप और मैसेजे के जरिये भी वोट की अपील की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रत्याशी मैदान में ठोंक रहे हैं ताल

अध्यक्ष : अश्वनी कुमार पांडेय, मिलिंद सिंह, पंकज सिंह ‘बागी’ व शुभम राय ‘बबलू’
महामंत्री : राघवेंद्र सिंह, शिवम सिंह ‘बाबू’ व शिवांशु सिंह ‘राजा’
उपाध्यक्ष : अभिषेक कुमार सिंह, अमन कुमार सिंह व विकास गिरी ‘बाबा’
पुस्तकालय मंत्री : हिमांशु तिवारी व सौरभ कुमार सिंह

-परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्याशियों व मतदाताओं पर सीसी कैमरे की नजर रहेगी। 
-मतदान बूथ व मतगणना स्थल की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। 
-प्रत्येक बूथ पर प्रत्याशी केवल अपना एक एजेेंट रखेगा। 
-मतदान और मतगणना के दौरान मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। 
-मतदाताआें को परिचय पत्र और प्रवेश शुल्क रसीद लेकर आना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed