फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP college student union election result declare

यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम जारी, मिलिंद सिंह बने अध्यक्ष

Sat, 08 Dec 2018 06:43 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 08 Dec 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
UP college student union election result declare
शपथ लेते मिलिंद सिंह - फोटो : amar ujala
वाराणसी के उदय प्रताप महाविद्यालय में हंगामे के बीच हुए छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर मिलिंद सिंह निर्वाचित हुए। इस पद के दो बार मतगणना हुई। मिलिंद ने प्रतीक सिंह को 338 वोटों से हराया। वहीं महामंत्री पद पर शिवम सिंह विजेता बने। उपाध्यक्ष पद पर अमन कुमार विजयी हुए तो सर्वाधिक 701 वोटों के अंतर से पुस्तकालय मंत्री पद पर हिमांशु तिवारी ने अपनी जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन


शुक्रवार को यूपी कालेज में हुए चुनाव में मतगणना के दौरान बवाल हो गया। हार रहे प्रत्याशियों की मतपत्र फाड़ कर बवाल करने की कोशिश की ताकि चुनाव निरस्त हो जाए, लेकिन न डीएम इस पर राजी हुए और ना ही कालेज प्रशासन।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर फिर से मतगणना की एक राय बनी और प्रत्याशियों के बीच दोबारा मतगणना हुई। जो मतपत्र फाड़े गए थे उन्हें भी किसी तरह जोड़कर मतगणना कराई गई। कुछ मतपत्र जो नहीं जो नहीं जोड़े जा सके, उन्हें अवैध घोषित कर दिया गया। शाम छह बजे अध्यक्ष पद के परिणाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना के बाद घोषित परिणामों के अनुसार मिलिंद सिंह को सर्वाधिक 926 वोट मिले। वहीं महामंत्री पद पर अमन कुमार सिंह महज 44 वोटों से जीते। इन्हें 874 मत मिले। वहीं अभिषेक कुमार को 830 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर शिवम सिंह ने 127 वोटों से राघवेंद्र सिंह को हराया।

वहीं पुस्तकालय मंत्री पद पर हिमांशु तिवारी ने सौरभ सिंह को 701 वोटों से हराया। प्राचार्य डॉ. विजय बहादुर ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। इसके साथ ही संकाय प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। 

इन्हें इतने मिले वोट 

अध्यक्ष : मिलिंद सिंह - 926, पंकज सिंह बागी - 588, शुभम राय - 344, अश्वनी कुमार पांडेय - 245
उपाध्यक्ष : अमन कुमार सिंह - 874, अभिषेक कुमार सिंह - 830, विकास गिरी - 523
महामंत्री : शिवम सिंह - 982, राघवेंद्र सिंह - 855, शिवाशु सिंह - 391
पुस्तकालय मंत्री : हिमांशु तिवारी - 1443, सौरभ कुमार सिंह - 742

 

संकाय प्रतिनिधि 

-कला संकाय : प्रद्युम सिंह
-वाणिज्य संकाय : संकल्प विनीत
-शिक्षा संकाय : अर्चना बौद्ध, 
-विज्ञान संकाय : रुद्रांश सिंह
-कृषि संकाय : कौशलानंद 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed