{"_id":"5c0b8579bdec22419a25a4e0","slug":"up-college-student-union-election-complete","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी कॉलेज छात्रसंह चुनावः हारने लगे तो फाड़े मतपत्र, मतगणना के दौरान जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कॉलेज छात्रसंह चुनावः हारने लगे तो फाड़े मतपत्र, मतगणना के दौरान जमकर हंगामा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते छात्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के उदय प्रताप महाविद्यालय में शनिवार को हंगामे और बवाल के बीच छात्रसंघ चुनाव हुआ। मतदान तो शांतिपूर्ण ढंग से हुआ, लेकिन मतगणना के दौरान खुद के हारते देख अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने मत पत्र फाड़ डाले। इसके बाद हंगामा हो गया।
पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया तो समर्थक कॉलेज के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। हंगामे के बाद मतगणना रोक दी गई। सूचना पर जिलाधिकारी और एसएसपी पहुंचे। पूरा परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया। हिरासत में लिए गए प्रत्याशियों से पूछताछ की गई।
प्रत्याशियों का एक पक्ष चुनाव निरस्त करने की मांग पर अड़ा रहा तो दूसरा पक्ष इसका विरोध करता रहा। बाद में डीएम की मौजूदगी में अध्यक्ष पद की मतगणना दोबारा कराई गई, जिसमें मिलिंद सिंह निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
शनिवार सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान हुआ। दोपहर एक बजे से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रतीक सिंह बागी ने जब देखा कि सभी बूथों पर मिलिंद सिंह आगे चल रहे हैं तो मतगणना कक्ष में जाकर एक मतपत्र फाड़ दिया। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों ने उन्हें बाहर निकाल दिया।

फैलाई अफवाह
वोट मांगते समर्थक
- फोटो : amar ujala
इसके बाद अफवाह फैलाई गई कि प्रत्याशी को जिताने की कोशिश की जा रही है। करीब पौने दो बजे वह अन्य प्रत्याशियों के साथ दोबारा मतगणना कक्ष में पहुंचा और फिर कई मतपत्र फाड़ डाले। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सभी को हिरासत में ले लिया।
इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रतीक सिंह व शुभम राय, महामंत्री पद के प्रत्याशी शिवांशु सिंह व राघवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी अभिषेक सिंह और पुस्तकालय मंत्री पद का प्रत्याशी सौरभ कुमार सिंह शामिल है। इस दौरान मतगणना अंतिम चरण में चल रही थी।
डीएम सुरेंद्र सिंह ने सभी प्रत्याशियों से वार्ता कर चुनाव निरस्त न करते हुए उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री पद के परिणामों की घोषणा कराई।