फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP college student union election complete

यूपी कॉलेज छात्रसंह चुनावः हारने लगे तो फाड़े मतपत्र, मतगणना के दौरान जमकर हंगामा

Sat, 08 Dec 2018 02:18 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 08 Dec 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
UP college student union election complete
हंगामा करते छात्र - फोटो : amar ujala
वाराणसी के उदय प्रताप महाविद्यालय में शनिवार को हंगामे और बवाल के बीच छात्रसंघ चुनाव हुआ। मतदान तो शांतिपूर्ण ढंग से हुआ, लेकिन मतगणना के दौरान खुद के हारते देख अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने मत पत्र फाड़ डाले। इसके बाद हंगामा हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया तो समर्थक कॉलेज के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। हंगामे के बाद मतगणना रोक दी गई। सूचना पर जिलाधिकारी और एसएसपी पहुंचे। पूरा परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया। हिरासत में लिए गए प्रत्याशियों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


प्रत्याशियों का एक पक्ष चुनाव निरस्त करने की मांग पर अड़ा रहा तो दूसरा पक्ष इसका विरोध करता रहा। बाद में डीएम की मौजूदगी में अध्यक्ष पद की मतगणना दोबारा कराई गई, जिसमें मिलिंद सिंह निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान हुआ। दोपहर एक बजे से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रतीक सिंह बागी ने जब देखा कि सभी बूथों पर मिलिंद सिंह आगे चल रहे हैं तो मतगणना कक्ष में जाकर एक मतपत्र फाड़ दिया। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों ने उन्हें  बाहर निकाल दिया।

फैलाई अफवाह

UP college student union election complete
वोट मांगते समर्थक - फोटो : amar ujala
इसके बाद अफवाह फैलाई गई कि प्रत्याशी को जिताने की कोशिश की जा रही है। करीब पौने दो बजे वह अन्य प्रत्याशियों के साथ दोबारा मतगणना कक्ष में पहुंचा और फिर कई मतपत्र फाड़ डाले। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सभी को हिरासत में ले लिया।

इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रतीक सिंह व शुभम राय, महामंत्री पद के प्रत्याशी शिवांशु सिंह व राघवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी अभिषेक सिंह और पुस्तकालय मंत्री पद का प्रत्याशी सौरभ कुमार सिंह शामिल है। इस दौरान मतगणना अंतिम चरण में चल रही थी।

डीएम सुरेंद्र सिंह ने सभी प्रत्याशियों से वार्ता कर चुनाव निरस्त न करते हुए उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री पद के परिणामों की घोषणा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed