{"_id":"5f4b688366d7c7378b42fb95","slug":"up-college-student-on-protest-strike-for-dismiss-of-secretary-student-did-not-agree-even-after-the-assurance-of-minister-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सचिव की बर्खास्तगी के बाद ही खत्म होगा धरना, मंत्री के आश्वासन के बाद भी नहीं माने छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सचिव की बर्खास्तगी के बाद ही खत्म होगा धरना, मंत्री के आश्वासन के बाद भी नहीं माने छात्र
Sun, 30 Aug 2020 02:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 30 Aug 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने राज्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के यूपी कॉलेज में सचिव की बर्खास्तगी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। रविवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र पभार रविन्द्र जायसवाल के आश्वासन के बाद भी छात्र धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
रविवार को राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल छात्रों से मिलने पहुंचे। उन्होंने छात्रों की समस्या को सुना और जल्द ही समस्या दूर करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि मुख्यमंत्री ने आपके ज्ञापन का संज्ञान लिया है। जल्द ही समिति का गठन करके पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
इस पर छात्र नेताओं ने कहा कि जब तक सचिव की बर्खास्तगी नहीं हो जाती और उनको लिखित में कोई आदेश नहीं मिलेगा, वह धरना समाप्त नहीं करेंगे।
बता दें कि छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार की रात सर्किट हाउस में सीएम से मिलने पहुंचा था लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। छात्रों ने एसीएम को अपना ज्ञापन सौंप दिया। छात्र पिछले तीन दिनों से यूपी कॉलेज में सचिव को बर्खास्त करने और हॉस्टल खोलने की मांग पर धरना दे रहे हैं।