यूपी कॉलेज में क्लासरूम के सामने छात्र सूर्य प्रताप सिंह (23 वर्ष) की शुक्रवार सुबह 11 बजे सीने और सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोपी मंजीत चौहान (24 वर्ष) यूपी कॉलेज का ही बीए सेकंड ईयर का छात्र है। जबकि मृतक सूर्य प्रताप बीएससी मैथ्स फोर्थ सेमेस्टर में था। मंजीत शर्ट की बांह मोड़कर कॉलेज आया था, जिस पर सूर्य प्रताप से उसकी बहस हुई थी। मंजीत की शिकायत पर प्राचार्य ने सूर्य प्रताप को बुलाकर डांटा था। इसी घटनाक्रम के कुछ देर बाद मंजीत ने सामाजिक विज्ञान संकाय के क्लासरूम के सामने सूर्य प्रताप को गोली मार दी। सात राउंड फायरिंग के बाद आरोपी मंजीत चौहान बरामदे में पिस्टल फेंककर भाग निकला। जिसे छह घंटे बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूर्य प्रताप सिंह के सिर और सीने में 4 गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
UP College Murder: सूर्य की धड़कन चलती देख मंजीत ने दोबारा कनपटी पर मारीं दो गोलियां, छह घंटे में गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:16 PM IST
सार
Varanasi News: सूर्य की हत्या के आरोपी मंजीत को घटना के बाद छह घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंजीत ने सूर्य की धड़कन चलती देख दोबारा कनपटी पर नजदीक से दो गोलियां मारीं थीं, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन