{"_id":"6006cdcb8ebc3e335c35ac91","slug":"up-college-student-beaten-firing-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: यूपी कॉलेज में छात्रों के साथ मारपीट, फायरिंग भी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: यूपी कॉलेज में छात्रों के साथ मारपीट, फायरिंग भी हुई
Tue, 19 Jan 2021 05:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 19 Jan 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
छात्रों से बात करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के यूपी कॉलेज के कई छात्रों ने शिवपुर थाने में लिखित सूचना देकर उनके दोस्त के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे दिन मंगलवार को भी गोली चलने की शिकायत की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शिकायत करने वालों में रुद्र सिंह, अनूप सिंह, अंशु सिंह हिमांशु सिंह, सौरभ सिंह सहित आधा दर्जन से अधिक छात्र शामिल हैं। उन्होंने शिकायत में कहा कि बीती शाम उनके दोस्त रुद्र कुमार को कॉलेज के मेन गेट पर कुछ बाहरी लोगों ने रोक लिया।
विज्ञापन
इनमें शशि मिश्रा, विशेष उपाध्याय, प्रतीक सिंह पिस्टल, अर्पित सिंह, अमन सिंह शामिल हैं। ये लोग अचानक कॉलेज में घुस आए और तोड़फोड़ करते हुए लाठी, डंडे, रॉड, और धारदार हथियार के रुद्र के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उन्होंने आरोप लाया कि उन लोगों ने जान से मारने की कोशिश भी की। मारपीट के दौरान रुद्र जैसे-तैसे जान बचाकर वहां से भाग गया। मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे करीब हम लोग कॉलेज के पिछले गेट पर कुछ सामान खरीद रहे थे तभी अचानक से शशि मिश्रा और उसके साथ कुछ लोग पिछले गेट पर आए और हम लोगों से मारपीट करने लगे।
हम लोग जान बचाकर वहां से भागने लगे। तभी वे लोग पीछे से आकर हम लोगों पर गोली चलाने लगे हम लोगों ने किसी तरीके से भागकर अपनी जान बचाई। शिवपुर पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच कर रही है।
हम लोग जान बचाकर वहां से भागने लगे। तभी वे लोग पीछे से आकर हम लोगों पर गोली चलाने लगे हम लोगों ने किसी तरीके से भागकर अपनी जान बचाई। शिवपुर पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच कर रही है।