फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP College Murder Case police FIR Registered Against Students for Vandalism at Principal Residence

UP College Murder Case: प्राचार्य के घर तोड़फोड़ के मामले में छात्रों के खिलाफ एफआईआर, जांच कर रही पुलिस

Mon, 23 Mar 2026 11:26 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 23 Mar 2026 11:26 AM IST
सार

Varanasi News: यूपी कॉलेज परिसर में गोली मारकर छात्र की हत्या के बाद प्राचार्य के घर पर तोड़फोड़ की गई थी। इस मामले में  छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
UP College Murder Case police FIR Registered Against Students for Vandalism at Principal Residence
घटनास्थल पर तोड़फोड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी कॉलेज के प्राचार्य डीके सिंह के घर पर पर तोड़फोड़ के मामले में अज्ञात छात्रों के खिलाफ शिवपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 20 मार्च को परिसर में गोली मारकर छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद छात्रों ने तोड़फोड की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


प्राचार्य डीके सिंह ने पुलिस को बताया कि 20 मार्च को प्राचार्य मुख्य अभियंता संकायाध्यक्ष विज्ञान संकाय एवं कुछ शिक्षकों के साथ विज्ञान भवन के पोर्टिको में बैठे थे। 11.10 के करीब कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के चैनल कक्ष संख्या 12 के पास गोली चलने की आवाज सुनाई दी। 
विज्ञापन


शिक्षक और कर्मचारी दौड़कर घटनास्थल पर गए, वहां सूर्य प्रताप सिंह बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर गणित वर्ग को गोली लगी हुई थी। सूर्य प्रताप सिंह को कॉलेज की गाड़ी से ड्राइवर देव बहादुर थापा, डॉक्टर मनोज सिंह व कुछ छात्र इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए, जहां सूर्य प्रताप को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: लगेज में छिपाकर बैंकॉक ले जा रहा था रेंडियर की सींग, वाराणसी एयरपोर्ट पर पकड़ा गया विदेशी

इसके बाद हॉस्टल के छात्रों ने मेरे आवास पर खड़े निजी वाहन में तोड़फोड़ की। कालेज परिसर के पास खड़ी शिक्षकों व कर्मचारी के वाहनों में भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि सीसी कैमरे और वीडियो के आधार पर आरोपी छात्रों को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed