फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP College Students receive scholarship of 5,000 rupees closure of hostels has eclipsed college traditions

यूपी कॉलेज : छात्रों को मिलेगी 5000 की स्कॉलरशिप, हॉस्टलों के बंद होने से कॉलेज की परंपराओं पर लगा ग्रहण

Tue, 25 Nov 2025 01:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 25 Nov 2025 01:16 AM IST
सार

Varanasi News: एलुमनी मीट छात्रों ने काॅलेज की समस्याओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही इसके समाधान पर भी विमर्श किया गया। इस दाैरान प्राचीन छात्र संगठन को 25000 रुपये की सहायता देने की घोषणा की। 

विज्ञापन
UP College Students receive scholarship of 5,000 rupees closure of hostels has eclipsed college traditions
यूपी काॅलेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP College Varanasi: उदय प्रताप कॉलेज में प्राचीन छात्र एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन एलुमनी मीट हुई। इस दौरान इन्होंने ये माना कि कॉलेज के हॉस्टलों के बंद होने से यहां की स्वस्थ परंपराओं पर ग्रहण लग गया है। ये ही तो यहां की पहचान थे। 

विज्ञापन


छात्रों ने विद्यालय प्रशासन से छात्रावासों को खोलने की गुहार लगाई। कोषाधिकारी भदोही बृजेश सिंह ने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए संस्था के 11 प्रतिभावान विद्यार्थियों को 5000 प्रति छात्र छात्रवृत्ति देने की घोषणा की।
विज्ञापन


यूपी कॉलेज की 112 साल पुरानी क्षत्रिय मित्र पत्रिका के अंक का लोकार्पण किया गया। 1913 से प्रकाशित होने वाली यह पत्रिका बीच में लंबे समय तक बंद थी। फिर 2015-16 से वार्षिक अंक के रूप में लगातार प्रकाशित हो रही है। यह अंक उदय प्रताप कॉलेज के संस्थापक राजर्षि उदय प्रताप सिंह के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके शिक्षा दर्शन पर केंद्रित है। अयोजकों के अनुसार नई शिक्षा नीति राजर्षि की शिक्षा दर्शन से हो हूबहू मेल खाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन को मिली 25 हजार की सहायता
घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज के प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने प्राचीन छात्र संगठन को 25000 रुपये की सहायता देने की घोषणा की। पूर्व अध्यक्ष विंध्याचल सिंह ने प्राचीन छात्राओं को भी जोड़ना जरूरी है। संस्था के अध्यक्ष और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राम सुधार सिंह ने कहा कि राजर्षि जी के मूल्यों को संरक्षित रखते हुए संस्था विद्यालय और सामाजिक कार्यों में लगी है। समारोह में बड़ी संख्या में पुरा छात्र मौजूद थे और एक दूसरे से मिलकर अपनी स्मृतियों को एक दूसरे के साथ साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed