{"_id":"595e7d624f1c1baf458b45a9","slug":"up-college-cut-off-list-know-how-many-people-will-be-enrolled","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कालेज की कट ऑफ लिस्ट जारी, जानें कितने तक वालों का होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कालेज की कट ऑफ लिस्ट जारी, जानें कितने तक वालों का होगा दाखिला
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
admission
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदय प्रताप कालेज में दाखिले के लिए कट ऑफ लिस्ट गुरुवार को जारी कर दी गई। प्रथम चरण में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों की मेरिट जारी की गई है। बीए में सामान्य वर्ग में 71, ओबीसी में 61, एससी में 34 और एसटी में 38 अंक तक मेरिट गई है।
विज्ञापन
वहीं बीकॉम में सामान्य वर्ग में 108, ओबीसी में 99, एससी में 52 और एसटी में 74 कट ऑफ है। इसी क्रम में बीएससी गणित में सामान्य वर्ग में 77, ओबीसी में 67, एससी में 22 और एसटी में 53 अंक तक वाले अभ्यर्थियों को दाखिला मिल सकेगा।
विज्ञापन
इसी तरह बीएससी बायो में सामान्य वर्ग में 64, ओबीसी में 55, एससी में 20 और एसटी में 53 अंक तक कट ऑफ गया है। बीएससी कृषि में सामान्य में 78, ओबीसी में 72, एससी में 54 और एसटी में 69 अंक के अभ्यर्थी मेरिट में शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं बीएससी कृषि में दाखिले के लिए दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों की मेरिट 74 है। 69 तक वालों को वेटिंग में रखा गया है। बीए में सामान्य वर्ग में 55, ओबीसी 50 और एससी में 33 अंक तक वालाें को वेटिंग में रखा गया है।
वहीं बीकॉम में 95 (सामान्य), 84 (ओबीसी), 34 (एससी) और 44 (एसटी) अंक वाले अभ्यर्थी वेटिंग में हैं। बीएससी गणित में 65 (सामान्य), 60 (ओबीसी) और एससी (38) अंक वाले वेटिंग लिस्ट में हैं।
इसी तरह बीएससी बायो में 50 (सामान्य) और 49 (ओबीसी) और बीएससी कृषि में 70 (सामान्य), 68 (ओबीसी), 49 (एससी) और 54 (एसटी) अंक वाले वेटिंग में हैं। प्राचार्य डॉ. एसएन सिंह ने बताया कि परीक्षाफल के साथ मेरिट लिस्ट कालेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।