फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up cm yogi adityanath varanasi visit today: banaras will change after launched project by pm modi

CM Yogi Varanasi Visit Today: पीएम मोदी के हाथों लोकर्पित होने वाली परियोनाएं बदल देंगी बनारस की सूरत- मुख्यमंत्री

Mon, 05 Jul 2021 10:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 05 Jul 2021 10:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह शिलान्यास वाली परियोजनाओं पर काम करें। नगर निगम और विकास प्राधिकरण को शहर सजाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
up cm yogi adityanath varanasi visit today: banaras will change after launched project by pm modi
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वाराणसी में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों जुलाई में लोकार्पित होने वाली परियोजनाएं बदलते बनारस की नई पहचान बनेंगी। उन्होंने नगर निगम और विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को शहर में सौंदर्यीकरण के कामों को पूरा कराने का निर्देश दिया और कहा कि काम करने के तरीकों में बदलाव कर जनता की समस्याओं को दूर करें।

विज्ञापन


एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी समन्वय से विकास कार्यों को गति प्रदान करें। जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका स्थलीय सत्यापन व गुणवत्ता की जांच की जाए। उन्होंने नगर निगम और विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को जनता से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी के चौराहों को और सुंदरीकरण कर शहर को सजाएं। पूरे हुए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारी करें और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की रूपरेखा बनाई जाए। उन्होंने खराब सड़कों के मुद्दे पर नाराजगी जताई और कहा कि काशी के विकास कार्यों का संदेश देश-दुनिया को जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने जून महीने में बनकर तैयार रमना एसटीपी के सही रूप से कार्य नहीं कर पाने की जानकारी पर जल निगम के अधिकारियों पर नाराजगी जताई और इस लापरवाही पर जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभाग में हो रहे कामों का संदेश जनता तक पहुंचाया जाए।

देरी के सवाल पर बगले झांकने लगे अफसर
मुख्यमंत्री ने देर रात शहर की परियोजनाओं का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में बने एमसीएच विंग के निर्माण की समयसीमा के सवाल पर राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी इधर-उधर झांकने लगे। सीएम के आंख तरेरने के बाद उन्होंने धीरे से जवाब दिया कि ठेकेदार की लापरवाही से काम देरी से पूरा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed