फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Chunav 2022 star campaigners gathering in purvanchal Varanasi Akhilesh yadav and Mamata banerjee Rally on 3 March

UP Chunav 2022: पूर्वांचल में अब होगा स्टार प्रचारकों का जुटान, बनारस में तीन मार्च को अखिलेश और ममता की जनसभा

Mon, 21 Feb 2022 12:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Feb 2022 12:18 PM IST
सार

यूपी विधानसभा के चुनावी महासमर में समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन मार्च को बनारस में होंगे।

विज्ञापन
UP Chunav 2022 star campaigners gathering in purvanchal Varanasi Akhilesh yadav and Mamata banerjee  Rally on 3 March
तीन मार्च को अखिलेश और ममता वाराणसी आएंगे - फोटो : फाइल

विस्तार

बलिया में छठे चरण जबकि वाराणसी समेत पूर्वांचल के नौ जिलों में सातवें चरण में मतदान होना है। जैसे-जैसे वोटिंग की तिथियां करीब आ रही हैं सियासी पारा भी ऊपर चढ़ रहा है। अब तक वोटरों को रिझाने के लिए दलों ने स्थानीय और इलाकाई नेताओं को कमान सौंप रखी थी, लेकिन अब स्टार प्रचारकों का जुटान होगा।

विज्ञापन


तीन मार्च को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वाराणसी में संयुक्त जनसभा होगी। इस आशय का पत्र प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जारी कर दिया है। अखिलेश और ममता के कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद सियासी सरगर्मी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


वाराणसी में जनसभा और रोडशो की तैयारी
समाजवादी पार्टी की ओर से इनकी जनसभा के लिए स्थल और रोड शो की तैयारी की जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने बताया कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाजिदपुर और सीरगोवर्धन में सभा कराने का विचार किया गया है। इसके अलावा और भी जनसंपर्क के कार्यक्रम होंगे। रोड शो सहित अन्य कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए 22 को बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी की आठ सीटों में से चार पर सपा प्रत्याशी

इसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा और उनके साथ सयुस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव को दी गई है। पार्टी के दूसरे नेताओं के अनुसार ऐसी जगह सभा कराने पर विचार किया जा रहा है जहां से पूर्वांचल के अन्य जिलों के वोटरों को भी साधा जा सके।

वाराणसी की आठ सीटों में से चार पर सपा प्रत्याशी हैं। जबकि बाकी चार पर गठबंधन के प्रत्याशी हैं। इनमें दो सीटों पर सुभासपा और दो पर अपना दल कमेरावादी गठबंधन के प्रत्याशी हैं। इनके अलावा पूर्वांचल के अन्य जिलों में भी सपा और गठबंधन के प्रत्याशी हैं। उधर आठों विधानसभा क्षेत्रों में अपने नेताओं के आगमन की जानकारी के बाद पार्टी कार्यकर्ता तैयारी में लग गए हैं। 

सपा की बैठक में तय की गई चुनावी रणनीति

UP Chunav 2022 star campaigners gathering in purvanchal Varanasi Akhilesh yadav and Mamata banerjee  Rally on 3 March

चुनावी रणनीति को लेकर सपा की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि अंतिम चरण में होने वाले मतदान के पहले बूथों को मजबूत करना है। इसके लिए हर बूथ पर यूथ को रहना है। पार्टी के बेस वोटों के अलावा सर्वसमाज के वोटों पर ध्यान देना है। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने भी अपनी कोर टीम को चुनावी रणनीति के बारे में बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed