{"_id":"622cd00cb1c23727b44ae34e","slug":"up-chunav-2022-angry-youths-attacked-the-people-of-a-settlement-with-sticks-six-injured-case-against-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: हार से नाराज युवकों ने एक बस्ती के लोगों पर लाठी-डंडे से हमला बोला, छह घायल, 12 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: हार से नाराज युवकों ने एक बस्ती के लोगों पर लाठी-डंडे से हमला बोला, छह घायल, 12 के खिलाफ मुकदमा
Sat, 12 Mar 2022 10:23 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:23 PM IST
सार
लोग लाठी-डंडे लेकर आए और कहा कि तुम लोगों ने हमारी पार्टी को वोट नहीं दिया है। ऊपर से गीत चलाकर जले पर नमक छिड़क रहे हो।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भदोही में सुरियावां थानाक्षेत्र के नागमलपुर गांव में शनिवार को दोपहर में चुनावी रंजिश को लेकर जाति विशेष के युवकों ने एक बस्ती के लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें छह लोग घायल हो गए। सुरियावां थाना अध्यक्ष भुवनेश्वर पांडे मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू में किया।
विज्ञापन
12 लोगों पर बलवा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर गांव में तनाव है। फोर्स तैनात कर दी गई है। नागमलपुर गांव निवासी सुरेश कुमार गुप्ता ने तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार को वह घर में गीत बजा रहे थे।
विज्ञापन
उसी दौरान गांव के ही यादव बस्ती के लोग लाठी-डंडे लेकर आए और कहा कि तुम लोगों ने हमारी पार्टी को वोट नहीं दिया है। ऊपर से गीत चलाकर जले पर नमक छिड़क रहे हो। इसके बाद गाली देते हुए पिटाई शुरू कर दी। इसमें रविंद्र कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता, बसंत लाल गुप्ता, आकाश कुमार, राजीव गुप्ता, प्रेम शंकर गुप्ता को चोटें आई है।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में आशुतोष यादव, अमला यादव, गौरव यादव, विमलेश यादव, नीरज यादव, रमेश चंद्र यादव, प्रदीप यादव, बिनयचंद्र यादव, आकाश यादव, विवेक यादव और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।