फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP cabinet minister said: 60 thousand crore investment in the state due to better law and order, the interests of traders along with BJP are protected

यूपी कैबिनेट मंत्री बोले: बेहतर कानून व्यवस्था से प्रदेश में 60 हजार करोड़ का निवेश, भाजपा के साथ व्यापारियों के हित सुरक्षित

Mon, 29 Nov 2021 08:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Nov 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
UP cabinet minister said: 60 thousand crore investment in the state due to better law and order, the interests of traders along with BJP are protected
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र की ओर से सोमवार को काशी विद्यापीठ गांधी अध्ययन सभागार में सोमवार को व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ व समितियों का गठन किया गया। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी कहा कि व्यापारियों के हित भाजपा के साथ सुरक्षित है। व्यापारियों का मान सम्मान बीजेपी में होता है। कानून व्यवस्था बेहतर होने के कारण 60 हजार करोड़ से अधिक का निवेश प्रदेश में हुआ है। बडे़-बडे़ निवेश के लिए उद्योग यहां आए हैं। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के रविकांत गर्ग ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए फिर से भाजपा को सत्ता में लाना होगा। व्यापारियों को तैयार रहना चहिए। प्रदेश सरकार ने माफिया के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं। यह सरकार व्यापारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। संचालन जयदीप सिंह, धन्यवाद ज्ञापन विक्रम सिंह बंटी ने किया। व्यापारी सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, राजकुमार शर्मा, विक्रम सिंह, विक्रम बीज आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन


भाजपा की सदस्यता दिलाई 
सम्मेलन के दौरान युवाओं व अन्य लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इसके लिए बाकायदा हेल्प डेस्क लगाई गई थी। यहां आने वालों को मिस्ड कॉल से भाजपा की सदस्यता दिलाने के साथ ही सत्यापन कराने की जानकारी दी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम मतों के लिए ओसामा को भी आदर्श बता सकते हैं 
सम्मेलन के दौरान कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लैपटाप और ट्विटर पर समय बीताने वाले अब मुस्लिम मतों को अपना बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। अभी वो जिन्ना को अपना आदर्श बता रहे हैं, कल को ओसामा को अपना आदर्श बना सकते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में गुंडे, माफिया, अपराधी हर गली और मोहल्ले में रहते थे, लेकिन आज ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने पिता की मेहनत से सत्ता पाई थी, लेकिन पांच साल सिर्फ वह मोबाइल पर गेम खेलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed