{"_id":"5ac657d54f1c1bc8618b5a00","slug":"up-cabinet-minister-announced-that-protest-for-liquor-ban-will-be-start-from-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार के मंत्री का ऐलान, अगले माह से शराबबंदी आंदोलन का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार के मंत्री का ऐलान, अगले माह से शराबबंदी आंदोलन का आगाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
मार्टीनगंज तहसील के कुरियावां गांव की जनसभा में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश का ऐलान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी बिहार की तर्ज पर यूपी में भी पूर्ण शराबबंदी किये जाने की मांग बुलंद की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को आजमगढ़ जिले के के कुरियावां गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसभा के दौरान इसकी घोषणा की।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अब समय आ गया है जब बिहार की ही तरह यूपी में भी पूर्ण शराबबंदी के लिए महाजन आंदोलन की शुरूआत की जाए। 20 मई से बलिया की धरती से इस आंदोलन की शुरुआत होगी। जून में मऊ और आजमगढ़ में भी ऐसा आंदोलन चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई कार्यकर्ताओं और गरीबों के लिए है। ऐसे में इस आंदोलन में सभी की सहभागिता जरूरी है। जब तक प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी नहीं लागू होती है तब तक यूपी से गरीबी समाप्त नहीं हो पायेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी का भाजपा से गठबंधन 2024 तक है। जब तक गरीब की गरीबी पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाती तब तक यह गठबंधन जारी रहेगा। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार शाम पांच बजे सुरहन गांव में राजा सुहेलदेव की प्रतिमा लगवाने के लिए भूमि पूजन किया।
भूमि पूजन के बाद उन्होंने कहा कि महापुरुषों का सम्मान और स्वाभिमान बनाए रखना भारतीयों का कर्तव्य है। इसी लिए ऐतिहासिक धरती सुरहन गांव में प्रतिमा लगाई जा रही है।