फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Up Budget 2021 Jal Jeevan Mission survey in villages of PM Narendra Modi parliamentary constituency Varanasi

Up Budget 2021: जल जीवन मिशन के बजट से हर घर व खेत को मिलेगा पानी, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के गांवों में सर्वे

Tue, 23 Feb 2021 01:16 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 23 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Up Budget 2021 Jal Jeevan Mission survey in villages of PM Narendra Modi parliamentary constituency Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

बजट में जल जीवन मिशन पर सरकार का फोकस रहा है। 2024 तक ग्रामीण इलाकों में पेयजल योजना मूर्तरूप लेगी और सभी घरों में पाइप पेयजल कनेक्शन होगा। इसके तहत पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गांवों में सर्वे का काम शुरू है। 

विज्ञापन


ग्रामीण पेयजल योजना के तहत घर-घर कनेक्शन की योजना जल निगम के अलावा लघु सिंचाई विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत 93 गांवों के 22 हजार घरों में पेयजल कनेक्शन किया जाना है। पुरानी पाइपों की मरम्मत के अलावा नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। प्रथम चरण में 29 करोड़ रुपये की योजना है। इस बजट से 61 ग्राम पंचायतों के 93 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों के 22,723 घरों में पेयजल कनेक्शन करना है। 

विज्ञापन

इन गांवाें में हाेना है काम

मिशन के तहत बसंतपट्टी, दानगंज उमरहां, फूलपुर, गोबरहां, बरियासनपुर, बरजी, बरथरा, लोहता, तेवर, कल्लीपुर, पूरे, करधना, राजवारी, पहाड़पुर, महमूदपुर, नई बाजार, पियरी, हरदासीपुर देवरिया, चिरईगांव,  भीखमपुर, खरदहापुर आदि गांवों में कार्य करना है। दूसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्र की पुरानी पेयजल टंकियों की मरम्मत के साथ ही नई टंकियों का निर्माण किया जाएगा।
 
वहीं, जिन बस्तियों में पेयजल पाइपलाइनें नहीं पहुंची हैं वहां पर नई पाइपलाइन का कार्य होगा। नए नलकूप लगाए जाएंगे। यह कार्य लघु सिंचाई विभाग कराएगा। लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता विनोद यादव ने कहा कि पेयजल का फायदा ग्रामीण इलाकों को मिलेगा। इसके लिए सर्वे जारी है। जल निगम के मुख्य अभियंता एके पुरवार ने बताया कि 22 हजार कनेक्शन किया गया है। बजट में जल जीवन मिशन का फायदा यहां के लोगों को मिलेगा।

मुफ्त पानी से 694 गांवों की बदलेगी तस्वीर

प्रदेश सरकार ने गांव के समग्र विकास को ध्यान में रखकर बजट में प्रावधान किया है। इससे बनारस के 694 गांव की तस्वीर आने वाले दिनों में बदलेगी। बजट से गांव के हर घर को बिजली, हर गांव को सड़क, हर हाथ को काम और हर गांव को डिजिटल बनाने का संकल्प पूरा होगा। किसानों को मुफ्त पानी की सुविधा देने के लिए की बजट व्यवस्था की गई है।
 

उसका बनारस के किसानों को फायदा होगा। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना काल को देखते हुए जिस प्रकार का बजट पेश किया गया है। यह एक तरीके से संतुलित बजट है। गांव की तस्वीर बदलेगी। किसानों की कई समस्याओं का अंत होगा। सोलर पंप के अलावा बिजली से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान होगा गांव की सड़कें बनाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed