{"_id":"593a35394f1c1b8d6b9c7673","slug":"up-board-result-to-be-announced-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board 2017 : इंतजार की घड़ियां खत्म, ऐसे जल्दी चेक करें रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board 2017 : इंतजार की घड़ियां खत्म, ऐसे जल्दी चेक करें रिजल्ट
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड बस थोड़ी देर बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। खबर के मुताबिक आज दोपहर 12 बजे के बाद यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो जाएगा। पहले यूपी बोर्ड के रिजल्ट मई महीने के आखिरी तक आने वाले थे लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल 54 लाख 66 हजार 531 परीक्षार्थियों की किस्मत का फैसला आज होगा। बोर्ड के अफसर गुरुवार को पूरे दिन इसकी तैयारी में जुटे रहे।
इस बार के परिणाम पर प्रदेश में सरकार बदलने का असर कुछ हद तक दिखने के आसार हैं। माना जा रहा है कि पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 10 से 15 फीसदी तक की कमी आ सकती है।
विज्ञापन
वैसे पिछले पांच वर्ष का आंकलन करें तो हर वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी सफल रहे हैं। इस बार इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में कुल 60 लाख 61 हजार 34 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए।
इसमें से पांच लाख 94 हजार 503 ने परीक्षा छोड़ दी। 16 मार्च से 21 अप्रैल तक चली में परीक्षा में कुल 54 लाख 66 हजार 531 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसके बाद 27 अप्रैल से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ जो 21 मई को पूरा हुआ
यहां देखें रिजल्ट - https://goo.gl/jN7nvE