फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board: Now 98 thousand candidates will appear in 128 centers, three centers increased

यूपी बोर्ड : अब 128 केंद्रों पर 98 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, तीन केंद्र बढ़े

Fri, 22 Dec 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Now 98 thousand candidates will appear in 128 centers, three centers increased
जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए तीन और केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। अब 128 केंद्रों पर 98 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की सूची पर आपत्तियों के निस्तारण के बाद 28 नए केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, 25 केंद्रों के नाम काटे गए हैं। हाईस्कूल में सबसे ज्यादा 52 हजार से अधिक परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन

पिछले साल जिले में 139 केंद्र बनाए गए थे। इस बार केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ाए जाने के कारण 11 केंद्र घटा दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि 125 केंद्रों पर 160 आपत्तियां आई थीं। इसमें सबसे ज्यादा केंद्रों की दूरी अधिक होने, नए केंद्र बनाने की आई थीं। इसके अलावा बिना सुविधा केंद्र बनाने और क्षमता से अधिक परीक्षार्थी जैसी आपत्तियां आई थीं। तहसीलों से सत्यापन के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में केंद्रों की सूची तय की गई है। अब कुल 128 केंद्र हो गए हैं। इसमें से 28 नए केंद्र बने हैं। पांच एडेड कॉलेज और बाकी वित्तविहीन हैं। जबकि 11 राजकीय हाईस्कूल में मूलभूत सुविधा न होने से उनके नाम काटे गए हैं। नौ एडेड व पांच वित्तविहीन कॉलेज भी हैं, जिनके नाम काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही 128 केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। जिले में 394 विद्यालय हैं।
विज्ञापन

49425 छात्राएं देंगी परीक्षा
इस बार जिले में कुल 98888 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें से 49425 छात्राएं हैं। हाईस्कूल में 52158 और इंटर में 46730 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले साल एक लाख छह हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। इस बार करीब नौ हजार विद्यार्थियों ने कम फॉर्म भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों की दूरी सुलझाने में लगे हैं अधिकारी
केंद्रों की ज्यादा दूरी वाले आपत्तियों को सुलझाने में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय लगा है। डीआईओएस ने बताया कि जीओ मैप से केंद्रों की दूरी तय की गई थी। मगर कुछ केंद्रों की दूरी ज्यादा हो गई। इसे देख निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed