फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP board math exam STF arrested 14 cheater in ghazipur

यूपी बोर्ड परीक्षा : स्कूल के बाहर हल कर रहे थे गणित के पेपर, एसटीएफ की टीम ने 14 को किया गिरफ्तार

Sun, 17 Feb 2019 09:23 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 17 Feb 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
UP board math exam STF arrested 14 cheater in ghazipur
बरामद की गई कॉिपपियां - फोटो : amar ujala
बच्चों को कठिन लगने वाला विषय गणित है और हाईस्कूल के इसी विषय की परीक्षा शनिवार को थी। यूपी बोर्ड परीक्षा(up board exam) में सामान्यतः नकल माफिया सक्रिय होते है। इसी के मद्देनजर एसटीएफ की टीम को छापेमारी में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 
विज्ञापन


गाजीपुर स्थित खानपुर थाना क्षेत्र के मढिया गांव में एसटीएफ की टीम ने शनिवार की सुबह एक घर में छापा मारा। इस दौरान अवैध वसूली करके उत्तर पुस्तिका को परीक्षा केंद्र के बाहर लिखवाकर कर हाईस्कूल के गणित विषय में पास कराने का खेल होता पाया गया।
विज्ञापन


वहीं, आदर्श किसान इंटर कॉलेज दाऊदपुर के केंद्र पर सामूहिक नकल कराते और पेपर हल करते हुए कई लोग दबोच लिए गए। टीम को मौके से 11 मोबाइल फोन, 34 हाईस्कूल के गणित विषय की हल की हुई कॉपियां, हाईस्कूल के गणित विषय की तीन गाइड आदि बरामद हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ ने गाजीपुर थाना खानपुर अंतर्गत आदर्श किसान इंटर कॉलेज दाऊदपुर के केंद्र व्यवस्थापक पंकज यादव, प्रधानाध्यापक सुरेश यादव, प्रबंधक रामजनम यादव, अध्यापक शैलेन्द्र यादव सहित केंद्र के बाहर कॉपी लिखते चौदह अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ की टीम और गाजीपुर के डीआईओएस के द्वारा गिरफ्तार लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed