फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board For the first time in 5 years answer sheets were evaluated exam conducted in two shifts

UP Board: 5 साल में पहली बार ऐसे हुआ कॉपियों का मूल्यांकन, 4 केंद्रों पर दो पालियों में हुई जांच; जानें खास

Thu, 20 Mar 2025 03:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Mar 2025 03:59 AM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा की काॅपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। बनारस के चार केंद्रों पर इसकी शुरुआत हुई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की काॅपियों के जांच के लिए सुरक्षा के एहतियात बरतें जा रहे हैं।

विज्ञापन
UP Board For the first time in 5 years answer sheets were evaluated exam conducted in two shifts
क्वींस काॅलेज में काॅपियों का शुरू हुआ मूल्यांकन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन बुधवार को चार केंद्रों पर हुआ। इसमें पीएमश्री क्वींस इंटर कालेज में बने केंद्र पर पहली बार बीते पांच साल में 497 शिक्षकों ने पहले दिन आठ हजार कापियों की जांच की। वहीं, रामनगर स्थित प्रभुनारायण राजकीय इंटर कॉलेज में 336 शिक्षकों ने चार हजार 693 कापियों की जांच की।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर आयोजित बोर्ड परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हुई थी। जिले के 125 केंद्रों पर 92563 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें हाईस्कूल के 45493 और इंटर में 47070 परीक्षार्थी रहे। परिषद की ओर से 19 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन कराया गया। इसके लिए राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज समेत चार कॉलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। 
विज्ञापन


मूल्यांकन केंद्रों पर निगरानी के लिए राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनवाया गया है। केंद्रों पर लगे सीसी कैमरों को इसी कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, जिससे कि मूल्यांकन व्यवस्था की निगरानी हो सके। मूल्यांकन के पहले दिन जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक शिक्षक ने हाईस्कूल की 50 और इंटर 45 कापियों की जांच की
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षकों को कॉपियों की जांच के लिए संख्या का भी निर्धारण किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि मूल्यांकन का काम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान हाईस्कूल में एक परीक्षक ने 50 कॉपियों की जांच की। जबकि इंटरमीडिएट की 45 कॉपियों की जांच की परीक्षकों को दो भाग में कॉपियां दी जाएंगी।

इन केंद्रों पर हुआ मूल्यांकन
पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज को आवंटित एक लाख 29 हजार 891 में से 8291 कापियों की जांच हुई। प्रभुनारायण राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर में 109147 कापियों में से 4693 कापियों की जांच हुई। भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर काॅलेज, इंग्लिसियालाइन में 160376 कापियों में से 4822 कापियों की जांच हुई। महाबोधि इंटर कॉलेज, सारनाथ केंद्र पर 58425 कापियों में से 6085 कापियों की जांच हुई।

इनकी भी सुनें
पहले दिन केंद्र पर तैनात 495 शिक्षकों ने आठ हजार काॅपियों की जांच की। केंद्र को एक लाख 15 हजार कापियां आवंटित है जिसमें 85 हजार कापियां प्राप्त हो चुकी है। 30 हजार कापियां और आनी बाकी है जो जल्द ही प्राप्त हो जाएंगी। - सुमीत कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य क्वींस इंटर कॉलेज

पहले दिन चार हजार 693 काॅपियों की जांच 336 शिक्षकों की मदद से गई। केंद्र पर एक लाख के करीब करीब काॅपियों की जांच की जानी है। पहले दिन जितनी काॅपियां आवंटित थी उनमें से 4693 मूल्यांकन हुआ। - डॉ. प्रभास कुमार झा, प्रभुनारायण राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed