फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up board examination

वाराणसी: बोर्ड परीक्षा

Sat, 18 Feb 2023 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
up board examination
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में पहली बार ए फोर साइज पेपर पर प्रश्नपत्र छपवाए गए हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किया गया है। मल्टी लेयर प्रोटेक्शन में भेजे गए प्रश्न पत्र के साथ छेड़छाड़ होने पर पता चल जाएगा। पहले प्रश्नपत्र एक लिफाफे में रखा जाता था। ऐसे में पेपर लीक के मामले सामने आते थे। अब प्रश्न पत्रों को चार लिफाफों के अंदर रखा जाएगा। सभी विषयों के अतिरिक्त प्रश्न पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने डबल लॉक स्ट्रांग रूम को भी दिए गए हैं, ताकि किसी केंद्र पर प्रश्न पत्रों की कमी होने पर उसे जिले में उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

वहीं, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की जांच करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक रात में केंद्रों पर छापा भी मार रहे हैं। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने पत्र लिखकर 20 फरवरी से महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं शुरू होने के पहले प्रश्नपत्रों की सुरक्षा जांच कराने के आदेश दिए हैं। लिहाजा प्रश्नपत्रों के लीक होने की आशंकाओं को हर हाल में समाप्त करने के लिए केंद्रों की निगरानी की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने एक टीम भी गठित कर दी है। 28 सदस्यों को जिले के 139 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं की जांच करने को कहा है। प्रतिदिन परीक्षा समाप्त होने के बाद देर रात तक केंद्रों का दौरा कर स्ट्रांग रूम व उसके सील की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed