{"_id":"5a82af224f1c1b1d368ba07f","slug":"up-board-examination-copies-written-in-college-manager-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षाः बलिया में कॉलेज प्रबंधक के घर पर लिखी जा रही थी कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षाः बलिया में कॉलेज प्रबंधक के घर पर लिखी जा रही थी कापियां
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा में नकल न हो इसके लिए यूपी सरकार भरसक प्रयास कर रही है और कई कदम भी उठाए हैं लेकिन नकल माफियाओं पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। नकल मफिया किसी ने किसी तरीके से नकल कराने का इंतजाम किए ले रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के बलिया जिले का हैं।
गोरखपुर एसटीएफ ने मंगलवार को बलिया में नकल रैकेट का बड़ा खुलासा किया है। एसटीएफ ने जिले के रसड़ा में एक कॉलेज प्रबंधक के घर और एक डिबार कॉलेज में छापेमारी कर केंद्र व्यवस्थापक समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस दौरान मौके से हाईस्कूल गणित की लिखी हुईं 23 कॉपियां बरामद हुईं। सूचना पर डीएम, एसपी, सीओ और डीआईओएस मौके पर पहुंचे। देर शाम केंद्र व्यवस्थापक समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
एसटीएफ गोरखपुर को जानकारी मिली थी कि रसड़ा क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों के बाहर कापियां लिखी जा रही हैं। मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा थी। एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बालेश्वर इंटर कॉलेज शाह मोहम्मदपुर के प्रबंधक सत्य नारायण यादव के घर पर छापा मारा।
यहां पेपर साल्वरों के माध्यम से हल कराया जा रहा था। मौके से बालेश्वर इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक रामजीत यादव समेत चार लोगों को 20 कापियों संग पकड़ा गया। इसके बाद टीम ने कुछ ही दूरी पर स्थित बोर्ड परीक्षा से डिबार किए गए स्व. धर्मदेव इंटर कॉलेज में छापा मारा।

मौके से नकल सामग्री, 5 बाइक भी बरामद
- फोटो : अमर उजाला
यहां भी छह लोग तीन कॉपियों के साथ पकड़े गए। जांच में सामने आया कि बरामद कॉपियां राजाराम इंटर कॉलेज सिसवार रसड़ा की थीं। मौके पर गणित की गाइड, सीरीज, हाईस्कूल गणित की किताबें भी बरामद हुईं। पुलिस ने कॉलेज परिसर में खड़ी पांच बाइक व चार साइकिलों को कब्जे में ले लिया।
छापेमारी की सूचना पर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, एसपी अनिल कुमार, सीओ और डीआईओएस अमर नाथ राय केंद्र पर पहुंच गए। एसटीएफ की टीम में इंस्पेक्टर पुनीत परिहार, एसआई भानुप्रताप सिंह, अंगद यादव, रंजीत तिवारी, उमेश सिंह, विनय प्रताप सिंह आदि थे।
एसटीएफ इंस्पेक्टर पुनीत परिहार की तहरीर पर रसड़ा कोतवाली में देर शाम प्रबंधक के भाई जगदीश यादव तथा शैलेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, देवानंद भारती एवं केंद्र व्यवस्थापक रामजीत यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जबकि डिबार कॉलेज के संबंध में कार्रवाई चल रही थी।