फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP board examination copies was writing to guide in mirzapur

यूपी बोर्ड परीक्षाः मिर्जापुर में गाइड खोल कर लिखी जा रही थी कापियां, तीन गिरफ्तार 

Sun, 18 Feb 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 18 Feb 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
UP board examination copies was writing to guide in mirzapur
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा में इतनी सख्ती के बावजूद नकल मफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बलिया के बाद अब मिर्जापुर के एक स्कूल में एसटीएफ ने छापा मारकर खुलेआम हो रही नकल को पकड़ा।
विज्ञापन


जिले के छानबे ब्लॉक के सिहावल स्थित बाबू धनश्याम सिंह इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह छात्रों को नकल कराने की सूचना पर वाराणसी एसटीएफ ने छापेमारी की। इस दौरान पता चला कि केंद्र से सटे आईटीआई कालेज में कापियां लिखी जा रही हैं।
विज्ञापन


मौके से पांच कापियों संग शिक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह और लल्लन प्रसाद बिंद और केंद्र व्यवस्थापक प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से प्रश्नपत्र की फोटो कापी, यूपी बोर्ड के कापियों के बीच के पन्ने और गाइड बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के छापेमारी की सूचना मिलते ही डीएम बिमल कुमार दुबे, एसपी आशीष तिवारी और डीआईओएस अवध किशोर सिंह मौके पर पहुंचे। जिगना थाने में डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने कालेज के केंद्र व्यवस्थापक प्रदीप सिंह समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों को जेल भेज दिया।  

गोपनीय तरीके से हुई छापेमारी

UP board examination copies was writing to guide in mirzapur
बरामद नकल की सामग्री - फोटो : अमर उजाला
आईजी एसटीएफ अमिताभ यश को जानकारी मिली थी कि छानबे क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों के बाहर कापियां लिखी जा रही है। शनिवार को पहली पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान आईजी के निर्देश पर एसटीएफ वाराणसी की टीम ने सुबह सात बजकर 45 मिनट पर गेहूं के खेत से होते हुए कालेज में पहुंचे।

छापेमारी के दौरान टीम ने शिक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह और लल्लन प्रसाद बिंद को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र की फोटो कॉपी लेकर वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर को गाइड से खोजते हुए पकड़ा। उत्तर पुस्तिका कापियों के बीच के पन्ने भी उनके पास मिले।

छापेमारी इतनी गोपनीय थी कि बगल में परीक्षा केंद्र पर किसी को भनक तक नही लग पाई। छापेमारी की खबर लगते ही कालेज में अफरा तफरी मच गई। छापेमारी की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

परीक्षा समाप्त होने के बाद एसटीएफ और जिगना पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक प्रदीप सिंह, अध्यापक जितेंद्र बहादुर सिंह और अध्यापक लल्लन प्रसाद बिंद से पूछताछ की। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक प्रदीप सिंह ने एसटीएफ को बताया कि बरामद उत्तर पुस्तिकाएं मेरे परीक्षा केंद्र की नहीं है। 

नए कक्ष निरीक्षकों की हुई तैनाती

UP board examination copies was writing to guide in mirzapur
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने डीआईओएस अवध किशोर सिंह को तत्काल परीक्षा में लगे कक्ष निरीक्षकों सहित समस्त कर्मचारियों को हटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अगली परीक्षा नए कर्मचारियों से ही कराई जाएगी। डीएम ने कहा कि मामले की जांच कराने का आदेश दिया गया है, इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल केंद्र से बाहर और दूसरे कालेज आईटीआई में की जा रही थी जिसमें बोर्ड परीक्षा नहीं चल रही है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जाएंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि मौनी स्वामी इंटर कॉलेज से आदित्य सिंह को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। कक्ष निरीक्षकों की भी नई तैनाती दी गई है। एसटीएफ वाराणसी द्वारा कार्रवाई के दौरान फोटो कापी मशीन, प्रिंटर, पांच कापी और संबंधित विषयों के गाइड को बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed