फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up board exam start with mismanagment, first day 11241 students leave exam

अव्यवस्थाओं के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 112417 ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 16 Mar 2017 11:02 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Thu, 16 Mar 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
up board exam start with mismanagment, first day 11241 students leave exam
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : self
भारी अव्यवस्था के बीच यूपी की बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन हुई हाईस्कूल और इंटर के हिंदी विषय की परीक्षा में पूर्वांचल के 112417  परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान शहरी इलाकों में तो सख्ती दिखी पर ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर खुल कर नकल हुई।
विज्ञापन


गाजीपुर में 28 कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया। छह छात्र दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए। इसमें आजमगढ़, गाजीपुर में दो-दो और वाराणसी तथा जौनपुर में एक-एक मुन्नाभाई शामिल था। पहले दिन विभिन्न जिलों में 75 छात्र नकल करते पकड़े गए जबकि आजमगढ़ और गाजीपुर के परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल पकड़ी गई।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक ने आजमगढ़ के विद्यालय की हिंदी की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की है। भदोही में कुछ परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में विषय ही बदल दिए जाने का मामला भी सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन अधिकारियों के परीक्षा में शुचिता के दावे की धज्जियां उड़ती दिखीं। मानकों के उलट तमाम परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को जमीन पर बैठा कर परीक्षा कराई गई। पहले दिन की परीक्षा में कई केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की भारी कमी की बात भी सामने आई।

नकल रोकने के लिए उड़ाका दलों ने छापे मार कर बलिया में 56, गाजीपुर में 05, मऊ में 1, मिर्जापुर में 3, जौनपुर में 7 चंदौली में 3 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा।

गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर स्थित झारखंड महादेव इंटर कालेज और आजमगढ़ के पल्हनी स्थित विवेकानंद इंटर कालेज शेखपुरा में सामूहिक नकल मिली। संयुक्त शिक्षा निदेशक रामचेत ने आजमग़ढ़ के विद्यालय के हाईस्कूल हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की है।

ऐसा मामला भी आया सामने

up board exam start with mismanagment, first day 11241 students leave exam
बोर्ड परीक्षा देते परीक्षार्थी।
भदोही के बवईं में 12वीं की परीक्षा दे रहे सचिन कुमार ने बताया कि उसने दो साल तक विज्ञान की पढ़ाई की, लेकिन प्रवेश पत्र में आर्ट्स के विषय अंकित मिले। मजबूरी में उसे आर्ट्स की परीक्षा देनी पड़ रही है। उधर वाराणसी के ग्रामीण इलाकों में अधिकांश केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों का टोटा रहा, कमरे में दो के बजाय एक ही कक्ष निरीक्षकों ने ड्यूटी की। इस संबंध में डीआईओएस ने बीएसए से बात कर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की तैनाती का जो आदेश जारी किया था, उसका भी कोई असर नहीं दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed