फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up board exam start from tomorrow cctv used very first time

यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, पहली बार सीसीटीवी की जद में परीक्षार्थी, बनारस में कुल 143 केंद्र

Tue, 06 Feb 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 06 Feb 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
up board exam start from tomorrow cctv used very first time
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। पहली बार सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर में बोर्ड परीक्षा होने जा रही है। इस बार हाईस्कूल में 60,627 व इंटर में 53590 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी केंद्र पर कोई भी अव्यवस्था न होने पाए। ऐसा हुआ तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर 142 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा एक परीक्षा केंद्र केंद्रीय कारागार में बनाया गया है। 142 परीक्षा केंद्रों में 18 संवेदनशील घोषित किए गए हैं। जनपद को पांच जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन


इसके लिए पांच जोन और 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। छह सचल दस्ते बनाए गए हैं। जहां स्वकेंद्र की सुविधा है वहां अलग से वाह्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. ओपी राय ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं, सील्ड प्रश्न पत्र के पैकेट उपलब्ध करा दिए गए है। किसी भी केंद्र पर जमीन पर बैठकर परीक्षा नहीं देने दी जाएगी।

किसी भी हाल में फर्जी छात्र परीक्षा में शामिल न होने पाए इसकी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों की होगी। अगर फर्जी छात्र पाए गए तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर स्कूलों में भी मंगलवार को तैयारियां जोरों पर होती रहीं। सीटिंग प्लान और डेस्क स्लिप लगाए जाने का काम होता रहा। 

कोई हो दुर्व्यवस्था, तो यहां करें शिकायत

up board exam start from tomorrow cctv used very first time
UP Board Exam
 सीएम योगी आदित्यनाथ ने नकलविहीन परीक्षा कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसके मद्देनजर जहां पूरे जनपद को पांच जोन और 19 सेक्टर में बांटकर वहां मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है, वहीं किसी भी दुर्व्यवस्था और शिकायत के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से कंट्रोल रूम में भी बनाया गया है जहां कोई भी शिकायत कर सकता है। 

जिलाधिकारी की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर - 0542-2501038 (सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक)
डीआईओएस की ओर से बनाया गया कंट्रोल रूम - 0542-2509413 (24 घंटे के लिए)
पुलिस की ओर से बनाया गया कंट्रोल रूम - 9454401645 (शहरी परीक्षा केंद्रों के लिए) व 9454417477 (ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केंद्र के लिए)


दो पालियों में होगी परीक्षा
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में होनी है। मंगलवार को प्रथम पाली में सुबह साढ़े सात बजे से हाईस्कूल की गृह विज्ञान की परीक्षा होगी। वहीं इंटरमीडिएट की प्रथम पाली में हिंदी और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। परीक्षार्थियाें को आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने को कहा गया है। 

हाईस्कूल
संस्थागत - 59665
व्यक्तिगत - 962
इंटरमीडिएट
संस्थागत - 49189
व्यक्तिगत - 4401

अंतिम समय तक जारी रही कक्ष निरीक्षकों की कमी

up board exam start from tomorrow cctv used very first time

 यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी होने का दावा भले किया जाता रहा लेकिन अंतिम दिन तक कक्ष निरीक्षकों की कमी की समस्या बनी रही। कई विद्यालयाें की ओर से ये शिकायत आई कि उनके यहां जिन कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्होंने अंतिम दिन तक रिपोर्ट नहीं किया है।

कई विद्यालयों ने अपने यहां के शिक्षकों को इसलिए रिलीव नहीं किया क्याेंकि उनके यहां जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है उन्होंने वहां रिपोर्ट नहीं किया है। डीआईओएस का कहना है कि उन्होंने छह हजार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई है। फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि कक्ष निरीक्षकों की कमी के चलते मंगलवार से शुरू हो रही परीक्षा में बाधा उत्पन्न हो सकती है। 

यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए बेसिक शिक्षा से मदद ली गई है। बोर्ड परीक्षा में प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी बतौर कक्ष निरीक्षक के लगाई गई है जिसमें करीब डेढ़ हजार बेसिक शिक्षक शामिल हैं।

ऐसे में सरकारी स्कूलों के सामने समस्या खड़ी हो गई है अगर यहां के शिक्षक बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में चले गए तो उनके स्कूलों में पठन-पाठन बाधित हो जाएगा। कई परिषदीय विद्यालय तो ऐसे हैं जहां शिक्षक कम है और वहां के शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लग गई है।

ऐसे में स्कूल बंद करना मजबूरी है। इस तरह एक व्यवस्था बनाने को दूसरी व्यवस्था धराशाई होने की पूरी आशंका है। हालांकि मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षा सकुशल कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से सहयोग लेने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed