फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP board exam new instructions issued for room inspectors and employees doing examination duty,

UP board exam 2023: परीक्षा ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों और कर्मचारियों के लिए जारी हुए नए निर्देश

Sun, 15 Jan 2023 01:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 15 Jan 2023 01:07 PM IST
सार

जिले में 16 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 139 केंद्र प्रस्तावित कर स्थानीय स्तर से शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा परिषद को उसकी सूची भेज दी है। अगले सप्ताह तक परिषद की ओर से केंद्रों की फाइनल सूची भी जिले को मिलने की संभावना है। इस बीच 16 जनवरी से प्री बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं।

विज्ञापन
UP board exam new instructions issued for room inspectors and employees doing examination duty,
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों, कर्मचारियों का फोटो पहचान पत्र बनाया जाएगा। इससे जहां केंद्र पर काम करने वाले कर्मचारियों की पहचान हो सकेगी, वहीं पारदर्शिता को लेेकर सवाल भी नहीं उठेंगे।

विज्ञापन

जिले में 16 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 139 केंद्र प्रस्तावित कर स्थानीय स्तर से शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा परिषद को उसकी सूची भेज दी है। अगले सप्ताह तक परिषद की ओर से केंद्रों की फाइनल सूची भी जिले को मिलने की संभावना है। इस बीच 16 जनवरी से प्री बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। 20 जनवरी तक चलने वाली परीक्षा के साथ ही फरवरी में होने वाली मुख्य परीक्षा की तैयारी भी प्रस्तावित केंद्रों पर चल रही हैं। दो दिन पहले ही परीक्षा संबंधी तैयारी बैठक में प्रधानाचार्यों ने पहचान पत्र बनवाए जाने का मुद्दा भी उठाया था। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा के दौरान तैनात सभी कक्ष निरीक्षकों, कर्मचारियों का पहचान पत्र बनवाए जाने का आश्वासन दिया था। 
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिस तरह से पिछली परीक्षा में पहचान पत्र बनाए गए थे। उसी तरह इस साल भी पहचान पत्र बनाए जाएंगे। केंद्राध्यक्षों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। - डॉ. गिरीश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed