फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up board exam

कोरोना संक्रमण के बीच कॉपियों के मूल्यांकन पर सवाल

Mon, 18 May 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
up board exam
वाराणसी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच यूपी बोर्ड परीक्षा कापियों के रेड जोन में 19 मई से मूल्यांकन कराए जाने पर शिक्षक विधायक चेत नारायण सिंह ने सवाल उठाया है। उपमुख्यमंत्री (माध्यमिक शिक्षा मंत्री) को लिखे पत्र में शिक्षक विधायक ने तत्काल प्रभाव से न केवल रेड जोन बल्कि ऑरेंज और ग्रीन जोन में भी कॉपियों का मूल्यांकन स्थगित करने की मांग की है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में विधायक ने कहा है कि कोरोना का संक्रमण सभी जिलों में लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले से ग्रीन जोन वाले जिले भी अब मरीज मिलने से ऑरेंज और ऑरेंज जोन वाले रेड जोन में बदलते जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने ग्रीन जोन से ऑरेंज जोन में आये चंदौली, बलिया प्रतापगढ़ बदायूं और सोनभद्र का हवाला दिया है। साथ ही ऑरेंज जोन में शामिल जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही सहित कई जिले रेड जोन में आते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की परिस्थिति में कॉपियों के मूल्यांकन करने में शिक्षकों को असुविधा होगी।
विज्ञापन

रेड जोन में तो बाइक पर अकेले और चार पहिया में चालक और एक व्यक्ति के जाने की छूट है, लेकिन 60 से अधिक परीक्षक महिला हैं। जिन्हें मूल्यांकन केंद्र पर पैदल ही जाना पड़ेगा। पांच किलोमीटर से लेकर 40 किलोमीटर तक की दूरी से शिक्षकों को पैदल आना होगा। इस परिस्थिति में तत्काल प्रभाव से रेड जोन वाले जिलों में 19 मई से होने वाले मूल्यांकन के साथ ही पहले से ग्रीन,आरेंज जोन में चल रहे मूल्यांकन को स्थगित कर दिया जाय। अगर इस परिस्थिति में किसी तरह का मूल्यांकन कार्य कराया जाता है तो इसके लिए शासन उत्तरदायी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed