{"_id":"5a0c58c04f1c1bee688bb91e","slug":"up-board-exam-centre-disclose-online-very-first-tuime","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP board Exam: अटकलों और गड़बड़ियों के बीच ऑनलाइन जारी हुई परीक्षा केंद्रों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP board Exam: अटकलों और गड़बड़ियों के बीच ऑनलाइन जारी हुई परीक्षा केंद्रों की सूची
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 15 Nov 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए वाराणसी के केंद्रों की सूची बुधवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी कर दी गई। तमाम अटकलों और गड़बड़ियों के बीच पहली बार ऑनलाइन जारी हुई केंद्रों की सूची पर 20 नवंबर तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।
इन आपत्तियों का निराकरण जिला समिति करेगी। यहां इस बार कुल 142 केंद्र बनाए गए हैं। वर्ष 2017 के मुकाबले इस बार 23 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। पिछले वर्ष जिले में जहां 165 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, वहीं इस बार केंद्रों की संख्या घटाकर 142 कर दी गई है।
वर्ष 2017 के आंकड़ों से तुलना करें तो आधार कार्ड की अनिवार्यता के चलते इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में भी कमी आई है। पिछले साल की तुलना में अबकी 10,333 परीक्षार्थी कम हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में जिले से कुल 115167 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
इनमें 62720 हाईस्कूल और 52, 447 इंटर के परीक्षार्थी हैं। वर्ष 2017 की परीक्षा में कुल 125500 छात्र पंजीकृत थे। इनमें 67,000 हाईस्कूल और 58,500 इंटर के परीक्षार्थी थे। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू होंगी।
जबकि, प्रायोगिक परीक्षाएं 15 दिसंबर से होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय ने बताया कि वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पहली बार आनलाइन केंद्रों की सूची मुख्यालय ने जारी की है। यह सूची सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भेज दी गई है।

बेहतर नंबर पाने वाले विद्यालय ही बने हैं केंद्र
up board
ऑनलाइन केंद्र निर्धारण में बेहतर नंबर पाने वाले विद्यालय तो केंद्र बन गए लेकिन मानकों पर खरे न उतरने वाले जिले के प्रमुख विद्यालय दौड़ से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे विद्यालयों को भी मानक दरकिनार करके केंद्र बनाया गया है जिनकी शिकायत पिछले साल दर्ज कराई जा चुकी थी। ऑनलाइन केंद्र निर्धारण प्रक्रिया के चलते पिछले साल के मुकाबले 23 विद्यालयों की संख्या कम हो गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से ऑनलाइन बनाए गए परीक्षा केंद्रों की सूची से शहर के गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज, विपिन बिहारी चक्रवर्ती इंटर कॉलेज, नगर निगम मछोदरी और आरपी रस्तोगी इंटर कॉलेज बाहर हो गए हैं। वहीं कृषक इंटर कॉलेज हरहुआ, कच्चा बाबा इंटर कॉलेज जाल्हूपुर, रामप्रवेश चौबे इंटर कॉलेज को भी केंद्र नहीं बनाया गया है।
बात करें मानकों की तो दारानगर, गैबी और सुड़िया पर स्थित विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है जबकि वहां जाने के लिए रास्ता बहुत संकरा है। पिछले साल जिन विद्यालयों पर केंद्र बनाए गए थे उनको इस साल भी उन्हीं विद्यालयों पर भेजा गया है। जबकि शासनादेश के अनुसार जिन विद्यालयों पर परीक्षा केंद्र बने थे उन विद्यालयों को इस साल दूसरे विद्यालयों का केंद्र बनाना होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय का कहना है कि 20 नवंबर तक आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया है। केंद्र निर्धारण में मिली आपत्तियों का निस्तारण जिला समिति करेगी।