फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Exam 2026 counterfeit mafia of five districts of Purvanchal is on radar of STF varanasi

UP Board Exam 2026: पूर्वांचल के पांच जिलों के नकल माफिया एसटीएफ की रडार पर, ये जिले संवेदनशील घोषित

Sun, 15 Feb 2026 11:14 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 15 Feb 2026 11:14 AM IST
सार

Varanasi News: पूर्वांचल के पांच जिलों के नकल माफिया एसटीएफ की रडार पर हैं। इनकी निरगानी एसटीएफ ने बढ़ा दी है। जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर और मऊ के जिले को संवेदनशील घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
UP Board Exam 2026 counterfeit mafia of five districts of Purvanchal is on radar of STF varanasi
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा में पूर्वांचल के नकल माफियाओं के सिंडिकेट को यूपी एसटीएफ तोड़ेगी। नकल माफियाओं की गतिविधियों पर एसटीएफ ने निगरानी बढ़ा दी है। गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ के परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। एसटीएफ वाराणसी इकाई की ओर से इन जिलों में विशेष निगरानी होगी।

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग कर सामूहिक नकल कराने, पेपर लीक और सॉल्वर के जरिए परीक्षा दिलाने वाले नकल माफियाओं की कुंडली एसटीएफ ने खंगालनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की ओर से शासन स्तर से एसटीएफ की सहायता मांगी गई है। बलिया, गाजीपुर, मऊ और आजमगढ़ के परीक्षा केंद्र तो सामूहिक नकल के लिए कुख्यात है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लेकर महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश तक के छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए पूर्वांचल के जिलों का रुख करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; महाशिवरात्रि 2026: आज विश्व ‘नाथ’ में... दुनिया के आठ, देश के 54 मंदिरों के प्रसाद से लगेगा भोग


माफियाओं का दावा होता है कि 20 हजार में हाईस्कूल और 30 हजार में इंटरमीडिएट पास कराया जाता है। बलिया और गाजीपुर के कुछ केंद्रों पर तो उड़ाका दल भी नहीं पहुंचा पाता। अगर पहुंच भी जाए तो किसी भी कक्षा में प्रवेश नहीं करता है। 

एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर पूर्व के नकल माफियाओं की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। चिह्नित सॉल्वर गिरोह के सदस्यों की कुंडली खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed