फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Exam 2026 schedule 46,074 high school students and 44,218 intermediate students will appear for exam

UP Board Exam 2026: वाराणसी में हाईस्कूल के 46074 और इंटर के 44218 छात्र देंगे परीक्षा, शेड्यूल जारी

Tue, 11 Nov 2025 10:12 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 11 Nov 2025 10:12 AM IST
सार

Varanasi News: यूपी बोर्ड ने परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है। वाराणसी जिले में हाईस्कूल के 46074 और इंटर के 44218 छात्र परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
UP Board Exam 2026 schedule 46,074 high school students and 44,218 intermediate students will appear for exam
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है। बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। इस बार जिले में हाईस्कूल के 46074 और इंटरमीडिएट के 44218 छात्र परीक्षा देंगे। 

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की कवायद चल रही है। सभी विद्यालयों से केंद्र बनाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। वहीं कक्षा में 46328 और 11वीं में 38840 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। यह छात्र अगले साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; RSS भवन का मामला : BHU के कुलपति को जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम मौका, 18 नवंबर को सुनवाई 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र बनने के लिए 350 विद्यालयों ने किए आवेदन 
बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनने के लिए सोमवार तक जिले के 350 विद्यालयों ने आवेदन किया। इन आवेदनों की जांच अब तहसील समिति की ओर से की जाएगी। केंद्र निर्धारण को लेकर बोर्ड की ओर से जो निर्देश के अनुसार जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed