फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Exam 2022 at 131 centers in Varanasi admission given to candidates after intensive checking

UP Board Exam 2022: वाराणसी में 131 केंद्रों पर हो रही परीक्षा, सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को दिया गया प्रवेश

Thu, 24 Mar 2022 09:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Mar 2022 09:52 AM IST
सार

जिले की 131 केंद्र पर परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थी अपने अपने केंद्र पर पहुंच गए। प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय परीक्षा हो रही है। 

विज्ञापन
UP Board Exam 2022 at 131 centers in Varanasi admission given to candidates after intensive checking
वाराणसी में 131 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा का आज से आगाज हो गया। वाराणसी में 131 केंद्रों पर  इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा हो रही है। सुबह प्रथम पाली में हाई स्कूल की परीक्षा शुरू हुई। सुबह 8:00 बजे शुरू होने वाले परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन


जिले की 131 केंद्र पर परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थी अपने अपने केंद्र पर पहुंच गए। प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय परीक्षा हो रही है। परीक्षार्थियों के चेकिंग की गई प्रवेश पत्र देखने के बाद एक-एक करके सभी को उनके कक्ष में भेजा गया।

विज्ञापन

दो कंट्रोल रूम से हो रही ऑनलाइन निगरानी

स्टेटिक मजिस्ट्रेट के निगरानी में प्रश्न पत्र का बंडल खोला गया। इसके बाद परीक्षार्थियों को दिया गया। परीक्षा सकुशल संपन्न हो इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक  डॉ. विनोद कुमार राय  टीम के साथ कई विद्यालयों का भ्रमण किए। साथ ही परीक्षा में लगे मजिस्ट्रेट भी परीक्षा का हाल जानने के लिए केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। जिला स्तर पर राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज जबकि शासन स्तर पर भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। दोनों जगहों से ऑनलाइन निगरानी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

131 केंद्रों पर 93779 परीक्षार्थी

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 24 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा में इस बार 131 केंद्रों पर 93779 परीक्षार्थी शामिल होंगे। आमतौर पर परीक्षा शुरू होने से सप्ताह भर पहले विद्यार्थियों कोे प्रवेश पत्र मिल जाता है, लेकिन इस बार विद्यालयों में ही 21 मार्च तक पहुंचा है। 22 -23 मार्च को प्रवेश पत्र का वितरण किया गया। छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र तो जैसे तैसे मिल गया, लेकिन अब नाम की स्पेलिंग में गड़बड़ी मिलने के बाद वह परेशान हैं। 

एक नजर में आंकड़ा
कुल परीक्षार्थी 93997
छात्र     47121
छात्रा    46876

हाईस्कूल
कुल परीक्षार्थी 46489
छात्र      23327
छात्रा     23162

इंटरमीडिएट
कुल परीक्षार्थी        47508
छात्र              23794
छात्रा             23714 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed