{"_id":"69c3c2b7ba2fcb8ab60a2f69","slug":"up-board-evaluation-281-861-answer-sheets-evaluated-in-seven-days-327-000-still-pending-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Evaluation: सात दिन में 281861 कॉपियों का मूल्यांकन, 3.27 लाख अब भी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Evaluation: सात दिन में 281861 कॉपियों का मूल्यांकन, 3.27 लाख अब भी बाकी
Wed, 25 Mar 2026 04:40 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:40 PM IST
सार
Varanasi News: माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल में 355156 और इंटर में 253925 कॉपियां जिले को जांच के लिए मिली हैं। हालांकि चारों केंद्रों को मिलाकर करीब 2900 परीक्षक लगाए गए हैं लेकिन औसतन 2400 परीक्षक ही मूल्यांकन केंद्रों पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन में अब तक सात दिन में 281861 कॉपियों का मूल्यांकन पूरी हो चुका है। अभी एक अप्रैल तक की तिथि तय की गई है। ऐसे में अगले आठ दिन में 3,27,220 कॉपियों की जांच बाकी है।
विज्ञापन
कॉपियों की जांच के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 2921 परीक्षकों को लगाया गया है। यूपी बोर्ड की ओर से 18 फरवरी से 12 मार्च तक परीक्षा चलने के बाद जिले में चार केंद्रों पर कॉपियों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल में 355156 और इंटर में 253925 कॉपियां जिले को जांच के लिए मिली हैं। हालांकि चारों केंद्रों को मिलाकर करीब 2900 परीक्षक लगाए गए हैं लेकिन औसतन 2400 परीक्षक ही मूल्यांकन केंद्रों पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
24 मार्च तक का मूल्यांकन खत्म होने के बाद अब भी हाईस्कूल में 208354 और इंटरमीडिएट में 118876 कॉपियों की जांच होनी बाकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र सिंह ने बताया कि जिन शिक्षकों को मूल्यांकन की जिम्मेदारी दी गई हैं, सभी से समय से मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचकर कॉपियों की जांच करने को कहा गया है।