फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board: Application for scrutiny of copies till May 14, fee of Rs 500UP

UP Board:कॉपियों की स्क्रूटनी के लिए 14 मई तक आवेदन, 500 रुपये फीस

Mon, 22 Apr 2024 04:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Application for scrutiny of copies till May 14, fee of Rs 500UP
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अब परीक्षार्थियों को कॉपियों की स्कूटनी कराने का मौका दिया गया है। इसके लिए परीक्षार्थी 14 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रश्नपत्रवार 500 रुपये शुल्क भी देना होगा।
विज्ञापन

परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से वाराणसी समेत सभी क्षेत्रीय कार्यालयों (वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, मेरठ और गोरखपुर) को स्क्रूटनी कराने संबंधी सूचनाएं भिजवा दी गई हैं। स्क्रूटनी परीक्षा शुल्क 500 रुपये प्रति प्रश्न पत्र (लिखित एवं प्रयोगात्मक खंड के लिए अलग-अलग) देना होगा। खास बात यह है कि स्क्रूटनी का शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करना होगा। ऑनलाइन भरे स्क्रूटनी आवेदन के विवरणों को डाउनलोड कर प्रिंट आउट के साथ पंजीकृत डाक से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय भेजना होगा। 14 मई के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी परिषद की वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed