फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   up board 10th 12th result 2020 : Toppers of UP Board 10th Class rishabh isngh Got sixth place in high school topper list Ramroop Memorial Inter College budhanpur from azamgarh 

UP Board Result 2020: आजमगढ़ के रिषभ सिंह ने लहराया परमचम, प्रदेश की हाईस्कूल टॉपर सूची में मिला छठा स्थान

Sat, 27 Jun 2020 03:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Jun 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
up board 10th 12th result 2020 : Toppers of UP Board 10th Class rishabh isngh Got sixth place in high school topper list Ramroop Memorial Inter College budhanpur from azamgarh 
रिषभ सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

UP Board Result 2020: आजमगढ़ जिले के एक छात्र ने प्रदेश की टॉपर सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। हाईस्कूल के इस छात्र को प्रदेश की टॉपर सूची में छठा स्थान मिला है। छात्र की इस सफलता पर पूरा जिला झूम उठा है।

विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर तहसील स्थित रामरूप मेमोरियल इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र ऋषभ सिंह पुत्र राजेश सिंह 567(94.50) प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रदेश टॉपर सूची में उसने छठा स्थान प्राप्त किया है। ऋषभ ने अपनी सफलता का श्रेय गुरूजनों, परिजनों को दिया है।
विज्ञापन



ऋषभ को सभी विषय में ए-1 ग्रेड मिले हैं। हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत में उसने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं विज्ञान व सामाजिक विज्ञान में उसे 94 प्रतिशत अंक मिले हैं। गणित विषय में उसने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की सफलता पर मां रिंकू सिंह व पिता राजेश सिंह भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। ऋषभ का कहना है कि खुद की मेहनत के बल पर यह सफलता पाई है और आगे भी ऐसी ही सफलता प्राप्त करने का प्रयास करेंगा।

up board 10th 12th result 2020 : Toppers of UP Board 10th Class rishabh isngh Got sixth place in high school topper list Ramroop Memorial Inter College budhanpur from azamgarh 
परिवार के साथ रिषभ। - फोटो : अमर उजाला।

10वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी-
प्रथम स्थान- रिया जैन- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 96.67 प्रतिशत।
द्वितीय स्थान- अभिमन्यु वर्मा- श्री सांई इंटर कॉलेज, बाराबंकी- 95.83 प्रतिशत।
तृतीय स्थान- योगेश प्रताप सिंह - सद्भावना इंटर कॉलेज, बाराबंकी- 95.33 प्रतिशत।

12वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी-
प्रथम स्थान- अनुराग मलिक- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 97 प्रतिशत।
द्वितीय स्थान- प्रांजल सिंह- एस पी इंटर कॉलेज, प्रयागराज- 96 प्रतिशत।
तृतीय स्थान- उत्कर्ष शुक्ला- श्रीगोपाल इंटर कॉलेज- औरैया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed