UP Board Result 2020: मिर्जापुर और मऊ में हाईस्कूल-इंटरमीडियट के टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडियट का रिजल्ट आ गया है। मऊ जिले में 10th में 79.02 फीसदी छात्र पास हुए हैं, जबकि 12th में 61.76 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। जिले में नंदनी यादव ने 93.17 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया है, तो वहीं नेहा यादव ने 91.2 फीसदी अंकर पाकर इंटर में जिला टॉप किया है।
मऊ में हाईस्कूल और इंटर टॉपर
नंदनी यादव - 93.17%
चंद्रप्रकाश यादव-91.83%, एसकेआईसी चचाईपार
प्रिंस गुप्ता- 91.83, चौधरी कल्पू यादव इन्टरकालेज दोहरीघाट
इंटरमीडियट टॉप थ्री टॉपर
नेहा यादव-91.2%, दीपदेव इन्टरकालेज, हलधरपुर
सोनू मधेशिया- 90.6%, हरबंशमल्ल एमपी आईसी पाती मधुबन।
किरण यादव-88.6%, बीएसआरके इन्टरकालेज, रामनगर खालसा।
मिर्जापुर- हाईस्कूल में अविचल व इंटर में आंचल ने बाजी मारी
मिर्जापुर जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित किया गया। हाईस्कूल में गुरुनानक इंटर कालेज रतनगंज के अविचल विस्वारी ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो इंटर में हांसीपुर की आंचल सिंह ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 : एक नजर
हाईस्कूल में पंजीकृत परीक्षार्थी : 42,452
हाईस्कूल में शामिल परीक्षार्थी : 39,181
हाईस्कूल में सफल : 29,324
परीक्षाफल प्रतिशत : 74.84
10वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी-
प्रथम स्थान- रिया जैन- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 96.67 प्रतिशत।
द्वितीय स्थान- अभिमन्यु वर्मा- श्री सांई इंटर कॉलेज, बाराबंकी- 95.83 प्रतिशत।
तृतीय स्थान- योगेश प्रताप सिंह - सद्भावना इंटर कॉलेज, बाराबंकी- 95.33 प्रतिशत।
12वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी-
प्रथम स्थान- अनुराग मलिक- श्रीराम एचएस इंटर कॉलेज, बागपत- 97 प्रतिशत।
द्वितीय स्थान- प्रांजल सिंह- एस पी इंटर कॉलेज, प्रयागराज- 96 प्रतिशत।
तृतीय स्थान- उत्कर्ष शुक्ला- श्रीगोपाल इंटर कॉलेज- औरैया।