फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board: 1 mark more will be given on copies with beautiful handwriting

यूपी बोर्ड: सुंदर लिखावट वाली कॉपियों पर मिलेगा 1 अंक अधिक

Fri, 15 Mar 2024 04:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 1 mark more will be given on copies with beautiful handwriting
वाराणसी। यूपी की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू होगा। सुंदर लिखावट पर एक अंक अतिरिक्त मिलेगा। प्रतिदिन हाईस्कूल की अधिकतम 50 और इंटरमीडिएट 45 कॉपियां जांची जाएंगी। वहीं, दो प्रतिशत त्रुटि वाले परीक्षक को तीन साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में बृहस्पतिवार को पूर्वांचल के 15 जिलों के 55 मूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रकों को प्रशिक्षण दिया गया। अपर सचिव डॉ. विनोद कुमार राय ने कहा कि मूल्यांकन का कार्य त्रुटि रहित और पारदर्शी होना चाहिए। परीक्षक को कांपी जांचते समय पूरी सावधानी रखनी होगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षक उप सचिव साहब सिंह यादव और सहायक सचिव मनोज कुमार ने कहा कि 90 फीसदी से अधिक और शून्य अंक वाली कॉपियों को दोबारा जांच कराई जाएगी। परीक्षकों को स्टेप बाई स्टेप मार्किंग करना अनिवार्य होगा। यदि किसी प्रश्न का उत्तर तीन स्टेप में पूर्ण हो रहा है और उसमें से परीक्षार्थी दो स्टेप सही किया है तो उसे सही स्टेप के अंक दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल के परीक्षक एक दिन में अधिकतम 50 और इंटरमीडिएट के परीक्षक को अधिकतम 45 कापियां जांचेंगे। मूल्यांकन के पहले दिन उप प्रधान परीक्षक आदर्श उत्तर पुस्तिका के रूप में 20 कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे। इसके बाद परीक्षक कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन दो सदस्यीय अंकेक्षण टीम जांची गई कॉपियों की रैंडम जांच करेगी। अगर परीक्षक आधा प्रतिशत त्रुटि करते हैं तो 25 प्रतिशत, एक प्रतिशत त्रुटि पर 50 प्रतिशत और दो प्रतिशत त्रुटि करने पर 85 प्रतिशत की कटौती उसके पारिश्रमिक में से की जाएगी। दो प्रतिशत त्रुटि वाले परीक्षक को तीन साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने वाले उप नियंत्रक अपने जिले में शुक्रवार को उप प्रधान परीक्षक और परीक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article