{"_id":"60e81169b41b9271113df7d3","slug":"up-block-chief-election-2021-millions-recovered-before-block-pramukh-election-in-ballia-police-recover-money-from-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलियाः ब्लॉक प्रमुख चुनाव से पहले 15 लाख बरामद होने का शोर, कागजात के अभाव में वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः ब्लॉक प्रमुख चुनाव से पहले 15 लाख बरामद होने का शोर, कागजात के अभाव में वाहन सीज
Fri, 09 Jul 2021 11:13 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: हरि User
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:13 PM IST
सार
बलिया जिले के कुंडल गांव के नहर के पास बृहस्पतिवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालात में चार पहिया वाहन को पकड़ा। मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया तो पता चला कि वाहन से 15.15 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बलिया जिले के कुंडल गांव के नहर के पास बृहस्पतिवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालात में चार पहिया वाहन को पकड़ा। मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया तो पता चला कि वाहन से 15.15 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन सीज करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया जिन्हें बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। हालांकि शाम होते-होते पुलिस 15.15 लाख रुपये बरामद करने की बात को गलत बताने लगी। कहा कि कागजात नहीं मिलने पर वाहन सीज किया गया था।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो कुंडल ग्राम के पास उभांव पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान नहर के पास एक संदिग्ध चार पहिया वाहन पहुंचा। पुलिस ने इसकी तलाशी लेने के बाद इसे सीज कर दिया। सुबह इस बात की जानकारी दी गई कि वाहन में 15.15 लाख रुपये मिले हैं। मौके से चार लोगों को हिरासत में भी लिया गया था।
विज्ञापन
धनबल के जरिये वोट हासिल करने की चर्चा
देर शाम इस बारे में रसड़ा सीओ शिवनारायण वैश ने बताया कि चार पहिया वाहन में कोई रुपया बरामद नहीं हुआ है। बल्कि वाहन में सवार युवकों द्वारा कागज नहीं दिखाया गया और बदतमीजी की गई थी इसलिए वाहन सीज कर दिया गया। वाहन से रुपये बरामद होने की बात पूरी तरह गलत है।