फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up block chief election 2021 kapsethi house cook is set to become block pramukh unopposed from sewapuri seat of varanasi

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: वाराणसी के कपसेठी हाउस में किचेन का काम देखने वाली रीना का निर्विरोध निर्वाचन तय

Thu, 08 Jul 2021 08:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 08 Jul 2021 08:53 PM IST
सार

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: वाराणसी के कपसेठी हाउस में किचेन का काम देखने वाली रीना कुमारी माडल ब्लॉक सेवापुरी की प्रमुख बनेंगी। एआरओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रमुख पद के निर्वाचन की घोषणा जिला निर्वाचन अधिकारी 10 जुलाई दिन शनिवार को करेंगे। 

विज्ञापन
up block chief election 2021 kapsethi house cook is set to become block pramukh unopposed from sewapuri seat of varanasi
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: सेवापुरी ब्लॉक से रीना (सबसे दायें) का निर्विरोध निर्वाचन तय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के आठ ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए हुए नामांकन के बाद तीन का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इसमें से एक कपसेठी हाउस में किचेन का काम देखने वाली रीना कुमारी माडल ब्लॉक सेवापुरी की प्रमुख बनेंगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सारंगपुर और कुत्तूपुर दो जगहों से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनीं गईं थीं। भाजपा ने रीना कुमारी को प्रत्याशी घोषित किया था।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह डॉक्टर के साथ इन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां अन्य किसी ने नामांकन नहीं किया है। रीना कुमारी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। एआरओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रमुख पद के निर्वाचन की घोषणा जिला निर्वाचन अधिकारी 10 जुलाई दिन शनिवार को करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि वाराणसी के आठों ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कुल 17 नामांकन हुए। नामांकन पत्रों की जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। निर्विरोध निर्वाचन में चोलापुर से भाजपा समर्थित लक्ष्मीना देवी, सेवापुरी से भाजपा समर्थित रीना कुमारी जबकि आराजीलाइन से अपना दल एस नगीना का निर्विरोध निर्वाचन तय है। हरहुआ में भी पति-पत्नी ने नामांकन किया है। माना जा रहा है नाम वापसी वाले दिन कोई एक पर्चा उठा लेगा। यहां भी निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देवर मिर्जापुर का जिला पंचायत अध्यक्ष, भाभी बनी चोलापुर ब्लॉक प्रमुख

up block chief election 2021 kapsethi house cook is set to become block pramukh unopposed from sewapuri seat of varanasi
लक्ष्मीना देवी को चोलापुर ब्लॉक प्रमुख की सीट पर निर्विरोध चुना गया - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के चोलापुर ब्लॉक के कटारी गांव निवासी कनौजिया परिवार को पूर्वांचल की राजनीति में जगह मिली है। मिर्जापुर में अनुसूचित जाति की सीट पर कटारी गांव के रहने वाले राजू कनौजिया को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सफलता मिली, वहीं राजू कनौजिया की भाभी लक्ष्मीना देवी को चोलापुर ब्लॉक प्रमुख की सीट पर निर्विरोध चुना गया। इन दोनों सीटों पर चोलापुर ब्लॉक के गोला हाउस के नाम से जाने वाले पूर्वांचल की राजनीति करने वाले पूर्व एमएलसी विनीत सिंह का समर्थन प्राप्त हुआ।

राजू कनौजिया का विनीत सिंह के परिवार से घरेलू संबंध है। मिर्जापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति होने के चलते विनीत सिंह ने राजू कनौजिया पर भरोसा किया। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट दिलवाई। इसी प्रकार चोलापुर में भी ब्लॉक प्रमुख पद पर कब्जा हुआ। चोलापुर ब्लॉक में विनीत सिंह के भाई त्रिभुवन सिंह ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। पहले राजू कनौजिया कटारी गांव के प्रधान थे।

जेल में निरुद्ध हिस्ट्रीशीटर सुजीत सिंह बेलवा ने किया नामांकन

बड़ागांव ब्लॉक प्रमुख पद के लिए जेल में निरुद्ध हिस्ट्रीशीटर सुजीत सिंह बेलवा, अपना दल एस की प्रत्याशी नूतन सिंह एवं उनके पति दीपक सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा और अपना दल एस के अधिकृत प्रत्याशी नूतन सिंह द्वारा दो सेट में पर्चा दाखिल किया गया। वहीं उनके पति दीपक सिंह ने भी दो सेटों में पर्चा दाखिल किया। फूलपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जेल में निरुद्ध सुजीत सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन स्थल पर दिखी सत्ता की हनक

काशी विद्यापीठ ब्लॉक में नामांकन स्थल पर सत्ता की खूब हनक दिखी। नामांकन करने पहुंचीं भाजपा की रेनू पटेल के साथ विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या की मौजूदगी चर्चा का विषय बना रहा। भाजपा के प्रत्याशी के नामांकन के दौरान नियम कायदे ध्वस्त कर सभी को नामांकन प्रवेश को जाने की अनुमति थी, वहीं सपा समर्थित प्रत्याशी के नामांकन के दौरान प्रत्याशी के अलावा प्रत्येक सेट के साथ दो प्रस्तावक को ही नामांकन कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी।

प्रत्याशी पर इस्तीफा देने की आपत्ति

चिरईगांव ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी कौशल मिश्र के नामांकन पर क्षेत्र पंचायत सदस्य विवेक सिंह ने इस्तीफा देने की आपत्ति लगाई। साथ ही नामांकन पत्र निरस्त करने की मांग निर्वाचन अधिकारी से की है। इस बाबत सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष मौर्य ने बताया कि बीडीसी सदस्य विवेक सिंह ने आपत्ति दर्ज कराई है। इस बाबत बीडीओ चिरईगांव से संबंधित विवरण मांगा गया है। विवरण मिलने पर ही विधिमान्य चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची चस्पा होगी।

मृतक बीडीसी का नाम भी मतदाता सूची में शामिल

छितौनी गांव निवासी राधा पत्नी श्रीराम की मृत्यु बीते एक जुलाई को हो गई। राधा बीडीसी वार्ड संख्या 4 से सदस्य थीं। मृत्यु के उपरांत भी ब्लॉक प्रमुख चिरईगांव चुनाव की बीडीसी मतदाता सूची में नाम शामिल है। इस पर आपत्ति दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed