फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up block chief election 2021 After withdrawal of nomination nine candidates are in fight in four blocks in varanasi four seats are unopposed

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: वाराणसी में नाम वापसी के बाद चार ब्लॉकों में नौ प्रत्याशी मैदान में, चार सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन

Fri, 09 Jul 2021 07:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 09 Jul 2021 07:45 PM IST
सार

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: वाराणसी में  पिंडरा से संजय पटेल और बड़ागांव से दीपक सिंह ने अपना पर्चा वापस लिया है।  चिरईगांव में भाजपा से अभिषेक कुमार, कौशल और सपा हीरावती ने नामांकन किया था। इसमें आपत्ति के चलते कौशल का पर्चा खारिज हो गया है। 

विज्ञापन
up block chief election 2021 After withdrawal of nomination nine candidates are in fight in four blocks in varanasi four seats are unopposed
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दो वाराणसी में नाम वापसी के बाद अब चार ब्लॉकों में नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। बड़ागांव, पिंडरा, काशी विद्यापीठ, चिरईगांव ब्लॉक में शनिवार को मतदान सुबह 11 से 3 बजे तक होगा। तीन बजे के बाद मतगणना होगी। पिंडरा से संजय पटेल और बड़ागांव से दीपक सिंह ने अपना पर्चा वापस लिया है।

विज्ञापन


पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि बड़ागांव और पिंडरा में एक-एक पर्चा वापस हुआ है। चार ब्लॉकों में मतदान और मतगणना होगी। ब्लॉकों में पोलिंग पार्टियों की रवानगी हो गई है।  पिंडरा में भाजपा से धर्मेंद्र विश्वकर्मा, सपा से सुनील यादव, नरेंद्र पाल और संजय पटेल ने नामांकन किया है। नाम वापसी वाले दिन संजय पटेल ने अपना पर्चा वापस ले लिया। यहां अब तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार बड़ागांव में अपना दल एस से नूतन सिंह, दीपक सिंह, सुजीत बेलवा ने नामांकन किया है। नाम वापसी वाले दिन दीपक सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। यहां दो प्रत्याशी मैदान में हैं। काशी विद्यापीठ में भाजपा की रेनू पटेल और सपा की रीता यादव ने नामांकन किया है। यहां किसी ने पर्चा वापस नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार चिरईगांव में भाजपा से अभिषेक कुमार, कौशल और सपा हीरावती ने नामांकन किया था। इसमें आपत्ति के चलते कौशल का पर्चा खारिज हो गया है। नाम वापसी वाले दिन इन दोनों ब्लॉकों में किसी ने पर्चा वापस नहीं लिया है।

नाम वापसी समय बीतने के बाद निर्विरोध निर्वाचित चार प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। चोलापुर से भाजपा की लक्ष्मीना देवी, सेवापुरी से भाजपा रीना कुमारी, आराजीलाइन से अपना दल एस की नगीना, हरहुआ से भाजपा के विनोद उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। 

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा ने तीन ब्लॉकों में उतारे प्रत्याशी

 जिला पंचायत अध्यक्ष नामांकन खारिज होने के बाद सपा ने नाम वापसी के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव की ओर से जारी पत्र के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से तीन ब्लॉकों में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। काशी विद्यापीठ से रीता यादव, चिरईगांव में हीरावती, पिंडरा से सुनील यादव को पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सत्ता पक्ष की तमाम कोशिश के बाद भी पार्टी पीछे नहीं हटने वाली है। हम चुनाव में मजबूती से लड़ेंगे। 
 

निरक्षर, अशक्त होने पर सहायक साथी की मांग कर सकेंगे सदस्य

जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य निरक्षर, अशक्त होने की दशा में अपना मत डालने के लिए सहायक साथी की मांग कर सकता है। इसके लिए मतदान के 48 घंटे पूर्व उसे आवेदन करना होगा। सहायक साथी के लिए रक्त संबंध होना जरूरी है। आयु 21 होनी चाहिए। 

जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मतदान के लिए मतपत्र पर अधिमान देने का प्राविधान है। अंग्रेजी अंकों में वन, टू, थ्री, फोर आदि लिखना है। बैंगनी रंग के स्केच पेन से मतदाता अधिमान अंकित करेंगे। अन्य कोई निशान बनाने में मतपत्र अवैध घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed