फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP biggest group marriage will be held in the presence of CM yogi

इस जिले में होगा UP का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह, आशीर्वाद देने आएंगे सीएम योगी

Sun, 15 Apr 2018 01:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Sun, 15 Apr 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
UP biggest group marriage will be held in the presence of CM yogi
पुतलीघर परिसर में 24 को होगा 500 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला
यूपी में अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह होने जा रहा है। इससे पहले किसी कार्यक्रम में तीन सौ जोड़ों की शादी हुई है लेकिन यहां यह रिकार्ड टूटेगा।  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिर्जापुर के पुतली घर परिसर में 24 अप्रैल को पांच सौ जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शामिल होंगे। वे वर और वधू को आशीर्वाद देंगे। वैवाहिक कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की पहल पर आ रहे सीएम योगी मिर्जापुर जिले को सौगात भी दे सकते हैं।  शासन ने श्रम विभाग में पंजीकृत कर विंध्याचल मंडल के पांच सौ मजदूरों के पुत्र-पुत्रियों की शादी कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के पंजीकृत मजदूरों से अपने-अपने पुत्र-पुत्रियों की शादी कराने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अब तक पांच सौ से अधिक आवेदन आ चुके हैं।

मिर्जापुर के पुतलीघर के मैदान पर 24 अप्रैल को दोपहर दो बजे से 500 जोड़ों की सामूहिक शादी का कार्यक्रम शुरू होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 

अधिकारी से लेकर भाजपा कार्यकर्ता तक तैयारी में जुटे

UP biggest group marriage will be held in the presence of CM yogi
अधिकारी से लेकर भाजपा कार्यकर्ता तक सामूहिक विवाह को धूमधाम से संपन्न कराने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश में अबतक का यह सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा।

इससे पहले तीन सौ जोड़ों की शादी हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी। इस कार्यक्रम में मंत्रियों का जमावड़ा होगा।

अभी तक श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, जिले के प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल, तीनों जनपदों के सांसद,  विधायक तथा उप निदेशक श्रम विभाग राजेश द्विवेदी के मौजूद रहने की सूचना मिली है।

केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के सहयोगी रामकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सामूहिक विवाह में आने पर मुख्यमंत्री जिले को बड़ा सौगात भी दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed