फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP become overall champion in national karate championship

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में मेजबान यूपी ओवरऑल चैंपियन, आंध्र के दिव्यांग शिवा ने झटका गोल्ड

Mon, 24 Dec 2018 10:41 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Dec 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
UP become overall champion in national karate championship
मेजबान यूपी ओवरऑल चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
 मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हुई चतुर्थ ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप की ट्रॉफी उत्तर प्रदेश टीम ने अपने नाम की। सर्वाधिक 38 स्वर्ण, 22 रजत और 61 कांस्य पदक के साथ उत्तर प्रदेश की टीम टॉप पर रही। दूसरे स्थान पर रही आंध्र प्रदेश की टीम ने 13 स्वर्ण, 13 रजत और 21 कांस्य पद हासिल किए। झारखंड की टीम 12 स्वर्ण, 21 रजत और 41 कांस्य पदक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही। 
विज्ञापन


बीएचयू के एंफीथिएटर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप की मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सभी विजेताओं को ट्राफी से नवाजा। उन्होंने सबसे छोटी प्रतिभागी पूजा कसौधन और बेस्ट प्लेयर कशिश पटेल को मेडल दिए।
विज्ञापन


17 राज्याें से आए 906 प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिंदगी जंग है और उसमें जीतना हारना मायने नहीं रखता, बल्कि जरूरी ये होता है कि हम लड़ने की हिम्मत दिखाएं। आत्मरक्षा का मतलब सिर्फ हवा में हाथ पैर चलाना नहीं, बल्कि ये हमारा आत्मविश्वास है कि हम किसी भी विकट परिस्थिति में स्वयं की रक्षा करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सेल्फ डिफेंस हमें अनुशासन सिखाता है और हर व्यक्ति के जीवन में अनुशासन महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग आत्मविश्वास जगाती है, एकाग्र और सतर्क रहना सिखाती है और इन सबके साथ ये आपको स्वस्थ रखती है। इस अवसर पर एकेडमी के राष्ट्रीय खिलाड़ियों ज्योति सिंह, दिव्या पांडेय, निधि राज गुप्ता, गौरी पाठक और अनीता प्रजापति को दस-दस हजार रुपये की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रो. बीसी कापरी समेत कृपाशंकर श्रीवास्तव, पीयूष जिंदल, नदीम खान, सुधा उपाध्याय, अशोक कुमार गौतम, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 

आंध्र के दिव्यांग शिवा ने झटका गोल्ड

चतुर्थ ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में आंध्र प्रदेश की टीम में शामिल दिव्यांग के शिवा कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल किया। ओपन कैटेगरी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए शिवा ने कुमिते में 14 साल की कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया। ब्राउन बेल्ट शिवा अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन गोल्ड मेडल और राष्ट्रीय स्तर पर सात रजत मेडल हासिल कर चुके हैं। जेपीएच स्कूल के कक्षा सात में पढ़ रहे शिवा को उनके कोच के श्रीनिवास ने प्रोत्साहित कर कराटे खिलाड़ी के तौर पर तैयार किया।

कोच श्रीनिवास ने अपनी 20 सदस्यों की टीम के साथ इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और दूसरा स्थान हासिल किया। श्रीनिवास खुद भी दिव्यांग हैं। वो दिव्यांगों और बालिकाओं को नि:शुल्क कराटे की ट्रेनिंग देते हैं। मौजूदा वक्त में 55 दिव्यांग बच्चे उनके अंडर में कराटे की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

अब तक एक लाख से अधिक बच्चों को वो ट्रेनिंग दे भी चुके हैं। सात अलग अलग स्टाइल में वो ब्लैक बेल्ट हैं। हरियाणा की एक यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि से भी नवाजा है। निर्भया कांड के बाद देश के अलग अलग स्कूलों में 50,000 छात्राओं को नि:शुल्क ट्रेनिंग देने के लिए उन्हें ये डॉक्टरेट की उपाधि दी गई थी। श्रीनिवास के नाम आठ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हैं।

इन्होंने निभाई रेफरी की भूमिका

कुंजन मौर्या, शशि शेखर शर्मा, जयपाल सोनकर, अनिल मौर्या, महेश गुप्ता, सूरज विश्वकर्मा, अभिषेक सैनी, मिथुन कनौजिया, राम प्रकाश मौर्य, हेमंत कुमार, रोशन यादव, शैलेश पटेल, अवधेश, महताब, श्रद्धा त्रिपाठी, आदर्श शुक्ला, कौशिक अधिकारी, अरुण विश्वकर्मा, सोनाली चंद्रा, खुशबू मौर्या व माया पटेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed