फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP ATS arrested two criminals smuggling fake currency in varanasi

Varanasi News: यूपी ATS के हत्थे चढ़े जाली मुद्रा की तस्करी करने वाले दो बदमाश, अगल-अलग शहरों में खपाते थे माल

Sat, 27 Jan 2024 01:46 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 27 Jan 2024 01:46 PM IST
सार

यूपी एटीएस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपी दीपक कुमार और चंदन सैनिक दोनों प्रतागपढ़ के रानीगंज के निवासी हैं। दोनों तस्करी व अन्य आपराधिक कार्य में लिप्त रहे हैं। 

विज्ञापन
UP ATS arrested two criminals smuggling fake currency in varanasi
Varanasi News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश से फरक्का मालदा के रास्ते यूपी में जाली मुद्रा चलाने के मंसूबे को यूपी एटीएस ने फेल कर दिया है। भारतीय जाली मुद्रा 97 हजार 500 रुपये के साथ दो आरोपियों को यूपी एटीएस ने वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग स्थित सोयेपुर से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार और चंदन सैनिक दोनों प्रतागपढ़ के रानीगंज के निवासी हैं। एटीएस की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के पास से बंगाल आवाजाही का फ्लाइट टिकट भी मिला है। 
विज्ञापन


यूपी एटीएस के अनुसार सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से कुछ लोग पं. बंगाल के भारतीय जाली नोट तस्करों के गिरोह के संपर्क में हैं और पं. बंगाल से भारतीय जाली मुद्रा जो बांग्लादेश में छपती है, उसे उत्तर प्रदेश के अलग- अलग जिलों में सप्लाई करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार दोनों आरोपी दीपक कुमार व चंदन सैनिक तस्कर हैं, जो लगातार तस्करी व अन्य आपराधिक कार्य में लिप्त रहे हैं। दीपक कुमार पूर्व में गांजा तस्करी के मामले में थाना मंधाता प्रतापगढ़ से और चंदन सैनिक दो बार गांजा तस्करी व वाहन चोरी में जेल जा चुका है। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed