फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP ATS And NIA Raid Arrest of two suspected PFI workers from Varanasi

UP ATS And NIA Raid: वाराणसी से PFI के दो संदिग्ध सदस्यों की गिरफ्तारी,दोनों के खिलाफ कई पुख्ता सबूत मिले

Wed, 28 Sep 2022 10:01 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 28 Sep 2022 10:01 AM IST
सार

एटीएस ने आदमपुर के आलमबाग से मोहम्मद शाहिद और जैतपुरा के कच्चीबाग से रिजवान को गिरफ्तार किया है।  इनकी निशानदेही पर इलाके के अन्य युवकों से भी एटीएस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
UP ATS And NIA Raid Arrest of two suspected PFI workers from Varanasi
एनआईए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीएफआई के संदिग्ध दो सदस्यों को एटीएस ने आदमपुर थाना क्षेत्र से उठाया है। पिछले दो दिन से चल रही कार्रवाई में इन दोनों के खिलाफ कई पुख्ता सबूत मिले थे। मोबाइल में पीएफआई के कई बड़े नेताओं के नंबर मिले। अन्य कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। एटीएस ने आदमपुर के आलमबाग से मोहम्मद शाहिद और जैतपुरा के कच्चीबाग से रिजवान को गिरफ्तार किया है।  इनकी निशानदेही पर इलाके के अन्य युवकों से भी एटीएस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) द्वारा आतंकी फंडिंग को लेकर देश भर में एनआईए और एटीएस की टीम छापा मार रही है। एनआईए और एटीएस की टीम ने गुरुवार को ही आदमपुर और जैतपुरा में छापा मारा था। टीम ने इस दौरान उनके मोबाइल कॉल डिटेल और उनके परिचितों के बारे में जानकारी खंगाली थी। गया। सिगरा के लल्लापुरा में भी टीम धमकी थी। हालांकि यहां से किसी को उठाया नहीं गया। शुक्रवार की सुबह ही लल्लापुरा में इसकी चर्चाएं रही। वहीं, भेलूपुर के बजरडीहा, मदनपुरा, वरुणा जोन के सरैया, पुरानापुल, आदमपुरा और जैतपुरा, शिवपुर में भी हलचल मची रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed